गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू… इन संदेशों के साथ भेजें छठ पूजा की शुभकामनाएं

97 0

इस साल छठ पूजा आज यानी शनिवार, 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगी. अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों को इस पर्व की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए चुनिंदा बधाई संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

लोक आस्था का महापर्व छठ देशभर में खूब धूमधाम के साथ मनाया जाता है. खासकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में चार दिनों के इस त्योहार में अलग ही रौनक देखने को मिलती है. इन चार दिनों में माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उपवास रखती हैं. पर्व की शुरुआत ‘नहाए-खाए’ से होती है, जिसमें व्रती स्वच्छता और पवित्रता का ध्यान रखते हुए स्नान करके व्रत के लिए तैयार होते हैं. इसके बाद ‘खरना’ और ‘संध्या अर्घ्य’ किया जाता है. पर्व का सबसे प्रमुख दिन ‘उषा अर्घ्य’ होता है, जब लोग सुबह के समय उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और अपने परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हैं.

इस साल छठ पूजा आज यानी शनिवार, 25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगी. ऐसे में शुभकामनाओं का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. त्योहार की शुरुआत लोग एक-दूसरे को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देकर करते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार और दोस्तों को इस पर्व की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए चुनिंदा बधाई संदेश  आए हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें छठ महापर्व की शुभकामनाएं- 

सुनहरे रथ पर होकर सवार,
सूर्य देव आए हैं आपके द्वार,
कार्तिक छठ पर्व की शुभकामनाएं,
मेरी ओर से करें स्वीकार.

छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

गेहूं का ठेकुआ, चावल के लड्डू,
खीर, अन्नानास, नींबू और कद्दू,
छठी मैया करें पूरी आपकी हर मुराद,
आओ मिलकर मनाएं छठ का त्योहार.

Related Post

जैन मुनि के 6 महीने लंबे निराहार व्रत से दुनिया हुई हैरान, आत्मबल से असंभव को बनाया संभव

Posted by - November 11, 2025 0
आचार्य हंसरत्न सूरीश्वरजी महाराज एक ऐसे जैन मुनि हैं, जिन्होंने अपने आत्मबल से 2-3 नहीं बल्कि 180 दिन यानि छह…

मां लक्ष्मी ने की थी आंवला नवमी की शुरुआत, आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर किया था भोजन, पढ़ें संपूर्ण कथा

Posted by - October 31, 2025 0
Amla Navami 2025 Vrat Katha (आंवला नवमी व्रत कथा): आंवला नवमी का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *