फरवरी में होगी सीटेट परीक्षा, सीबीएसई ने किया तारीखों का ऐलान

98 0

CBSE CTET दिसंबर परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो चुका है. जल्द ही इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जारी किया जाएगा.

नई दिल्ली:

CTET 2025 Exam Date Announced: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर 2025 सेशन परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है. जारी शेड्यूल के मुताबिक, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 8 फरवरी, 2026 को पूरे भारत में 20 भाषाओं में 132 शहरों में आयोजित की जाएगी.आवेदन फॉर्म जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट  ctet.nic.in पर जारी किया जाएगा. आवेदन फॉर्म जमा करने की कोई ऑफिशियल डेट नहीं घोषित की गई है. लेकिन उम्मीद है इसी सप्ताह फॉर्म जारी किए जाएंगे.

CTET 2025 Exam: सीटेट  एग्जाम की तारीख

सीटीईटी परीक्षा (CTET Exam) साल में दो बार जुलाई और दिसंबर में आयोजित की जाती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि योग्य शिक्षक राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं. दिसंबर 2025 सत्र के लिए, परीक्षा 8 फरवरी को आयोजित की जाएगी. पेपर 1 और पेपर 2 दोनों एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे. डिटेल्स नोटिफिकेशन जल्द जारी होगी.

आधिकारिक CTET परीक्षा तिथि सूचना के अनुसार, CTET पेपर 1 और पेपर 2 8 फरवरी को दो पालियों में आयोजित किए जाएंगे. पाली का समय एडमिट कार्ड में दिया जाएगा.

सीटेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवार सेंट्रल स्कूलों में पढ़ाने के पात्र हो जाते हैं. सीबीएसई सहित नवोदय, केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाने के लिए सीटेट पास होना अनिवार्य होता है. हर साल सीबीएसई की ओर से ये परीक्षा आयोजित कराई जाती है. जो उम्मीदवार टीचिंग के फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं. वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

Related Post

क्यों चर्चा में चंडीगढ़? 8 हजार साल का इतिहास, दलदली झील पर बसा शहर, एक पुजारी ने सुझाया था चंडीगढ़ का नाम

Posted by - November 24, 2025 0
Chandigarh Latest News: चंडीगढ़ का इतिहास वैसे तो हजारों साल पुराना बताया जाता है, लेकिन भारत के विभाजन के बाद…

महाराष्ट्र निकाय चुनावों में एमएनएस के साथ गठबंधन के मुद्दे पर कांग्रेस में मतभेद, एक नेता राजी तो दूसरा खिलाफ में उठा रहा आवाज

Posted by - November 24, 2025 0
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने शनिवार को जहां एकजुट होकर चुनाव लड़ने का समर्थन किया, वहीं सांसद वर्षा…

दिल्ली में 3-4 दिन बंद रहेगा आश्रम चौक का हिस्सा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Posted by - June 16, 2026 0
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में रोजाना सफर करने वाले लोगों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *