पटना की शहरी सीटों पर घटता मतदान प्रतिशत, क्या बीजेपी के गढ़ में सेंध की उम्मीद जगा रहा है विपक्ष?

89 0

पटना के सेंट्रल में कुम्हरार विधानसभा चुनाव में सन 2020 में कुल मतदान करीब 35.73 % रहा और बीजेपी महज़ 26.5 हज़ार मतों से जीती।जबकि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में मतदान 38.4 % रहा और बीजेपी के जीत का अंतर करीब 37 हजार रहा। साल 2010 में कुल मतदान का क़रीब 72 % वोट बीजेपी को मिला था।

पटना:

पिछले दो-तीन विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पटना के शहरी इलाकों में कम मतदान देखा जा रहा है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2020 में बीजेपी शहर की चारों सीट आसानी से जीत गई।लेकिन कम मतदान ने जीत का अंतर भी कम कर दिया है, जो कि बीजेपी के विरोध वालों को एक मनोवैज्ञानिक उत्साह दे सकता है।उदाहरण के लिए राजधानी पटना के सेंट्रल में कुम्हरार विधानसभा चुनाव में सन 2020 में कुल मतदान करीब 35.73 % रहा और बीजेपी महज़ 26.5 हज़ार मतों से जीती। जबकि साल 2015 के विधानसभा चुनाव में मतदान 38.4 % रहा और बीजेपी के जीत का अंतर करीब 37 हजार रहा।साल 2010 में कुल मतदान का क़रीब 72 % वोट बीजेपी को मिला था।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट

राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि कई शहरी क्षेत्र को बीजेपी का गढ़ माना जाता है और इस कारण उनके मतदाता मतदान के दिन निश्चित रहते हैं कि किसी भी सूरत में उनका दल जीत ही जाएगा।विपक्ष के मतदाता भी इसी सोच में रहते हैं कि किसी भी सूरत में बीजेपी जीत जाएगी तो मतदान का प्रतिशत काफ़ी कम हो जाता है। हालांकि, इस बार चुनाव आयोग मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। कल छठ के मौके पर पटना के विभिन्न घाटों से चुनाव आयोग का नौका भी घूमी, लेकिन इसमें राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की भी कमी है कि वो समय रहते अपने मतदाता को सही सूचना नहीं दे पाते हैं।

Related Post

डिप्टी सीएम पद की मांग कर लालची नहीं दिखना…केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Posted by - November 22, 2025 0
चिराग पासवान ने कहा कि दलित सेना का पुनर्गठन किया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी अरुण भारती को सौंपी गई है.…

मंत्री दादा भुसे के बयान ने चौंकाया,एकनाथ शिंदे फिर से बनेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

Posted by - November 28, 2025 0
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री दादा भुसे ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि राज्य के लोग एकनाथ शिंदे…

नक्सल मोर्चा पर सर्चिंग करने निकले जवानों पर मधुमक्खियों ने किया हमला; 20 जवान चपेट में, 4 अस्पताल में भर्ती

Posted by - November 8, 2025 0
बालाघाट में मधुमक्खी के झुड़ ने जवानों पर हमला कर दिया। करीब 20 जवाब मधुमक्खी के हमले के चपेट में…

बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Posted by - June 12, 2026 0
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें…

लोकतंत्र का उत्सव: बिहार में रिकॉर्ड तोड़ मतदान और क्रांति प्रकाश झा की प्रेरक भूमिका

Posted by - November 11, 2025 0
इस बार खास ध्यान इस बात पर दिया गया कि कोई मतदाता पीछे न छूटे. चुनाव आयोग के कर्मचारियों ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *