समुद्र में ला सकता है सुनामी.. रूस के पोसाइडन सबमरीन परमाणु ड्रोन की ताकत जान दंग रह जाएं

100 0

राष्ट्रपति पुतिन ने पोसाइडन ड्रोन के बारे में तो कुछ नहीं बताया. लेकिन रूसी मीडिया के अनुसार पोसाइडन ड्रोन को ऐसे डिसाइन किया गया है कि इसे समुद्री तटों के करीब विस्फोट करवाया जा सकता है. इसके विस्फोट से ताकतवार सुनामी आ सकती है, जो रेडिएक्टिव पानी से भरा होगा.

रूस ने समुंदर के अंदर एक ऐसे परमाणु सबमरीन ड्रोन का परीक्षण किया है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इसके बारे में जानकारी दी है. पुतिन की इस घोषणा के बाद अमेरिका से लेकर यूरोपीय यूनियन तक सिहर गया है. पुतिन की घोषणा का असर ये हुआ है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत परमाणु परीक्षण का आदेश दे दिया है.

पोसाइडन (Poseidon) नामक इस ड्रोन की क्षमता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुतिन ने बताया कि परमाणु क्षमता से संपन्न ऑटोमेटिक मानवरहित सबमरीन ड्रोन पासइडन का परीक्षण किया गया है. उन्होंने कहा कि ये रूस की सबसे ताकतवर सरमत (Sarmat) मिसाइल से भी ज्यादा ताकतवर है.

पोसाइडन ड्रोन का एक सबमरीन के जरिए टेस्ट किया गया है. इस ड्रोन में परमाणु पावर प्लांट लगा है जो किसी बड़े सबमरीन के रिएक्टर की तुलना में 100 गुना छोटा है. पुतिन ने साथ ही कहा कि जल्द ही समरत मिसाइल को रूसी सेना में शामिल किया जाएगा.

बेहद खास है पोसाइडन का रिएक्टर

पुतिन ने बताया कि पोसाइडन का रिएक्टर कमाल का है. उन्होंने कहा कि इसको बनाने में स्पेस तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है. गौरतलब है कि पुतिन ने 2018 के अपने राष्ट्र के नाम संबोधन में परमाणु क्षमता संपन्न ड्रोन बनाने का जिक्र किया था. पुतिन ने मंगलवार को बताया कि परीक्षण के दौरान पोसाइडन ड्रोन सफल रहा. हालांकि, उन्होंने इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी.

समुद्री तटों पर सुनामी लाने की क्षमता

हालांकि, राष्ट्रपति पुतिन ने पोसाइडन ड्रोन के बारे में तो कुछ नहीं बताया. लेकिन रूसी मीडिया के अनुसार पोसाइडन ड्रोन को ऐसे डिसाइन किया गया है कि इसे समुद्री तटों के करीब विस्फोट करवाया जा सकता है. इसके विस्फोट से ताकतवार सुनामी आ सकती है, जो रेडिएक्टिव पानी से भरा होगा.

Related Post

जापान की PM का ताइवान पर बयान और भड़का चीन, अपने नागरिकों से जापान यात्रा से बचने को कहा, जानें पूरा मामला

Posted by - November 15, 2025 0
टोक्यो स्थित चीनी दूतावास ने शुक्रवार देर रात को सोशल मीडिया पर लिखा कि हाल ही में जापान के नेताओं…

अब इन देशों में हुए संघर्ष के बीच कूदे ट्रंप! कर दिया बड़ा दावा; जानें कहा क्या

Posted by - October 27, 2025 0
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में भीषण झड़पें हुई हैं। अब इन झड़पों को लेकर भी अमेरिका…

अमेरिकी सीनेट ने शटडाउन समाप्त करने वाला विधेयक पास किया, अब फैसला सदन के हाथ में

Posted by - November 11, 2025 0
वाशिंगटन, 11 नवंबर 2025: अमेरिकी सीनेट ने सरकार के 41 दिनों से जारी शटडाउन को समाप्त करने के लिए सोमवार…

खालिदा जिया के निधन पर शोक जताते शेख हसीना पर ये क्या बोल गए यूनुस, किसे कहा-“बदले का शिकार”?

Posted by - December 30, 2025 0
खालिदा जिया के निधन पर शोक जताते शेख हसीना पर ये क्या बोल गए यूनुस, किसे कहा-“बदले का शिकार”? ढाका: बांग्लादेश…

100वें मैच में एम्बाप्पे का महाधमाका! रोनाल्डो को छोड़ा पीछे, क्लोजे के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

Posted by - June 23, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने अपने 100वें अंतरराष्ट्रीय मैच को ऐतिहासिक बना दिया। इराक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *