चक्रवात मोन्था की वजह से टली अल्लू अर्जुन के भाई की सगाई, अल्लू सिरीश ने दी जानकारी, लिखा- ‘भगवान का प्लान कुछ…’

99 0

अल्लू सिरीश और नयनिका ने 31 अक्टूबर को हैदराबाद में एक आउटडोर सगाई करने का प्लान बनाया था, लेकिन चक्रवात मोन्था ने उनकी इस तैयारी पर पानी फेर दिया है।

अल्लू सिरीश और नयनिका ने 31 अक्टूबर को हैदराबाद में एक रोमांटिक आउटडोर सगाई का प्लान बनाया था, लेकिन लगता है प्रकृति को कुछ और ही मंज़ूर था। अब साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई और एक्टर अल्लू सिरीश ने जानकारी दी है कि उनकी सगाई फिलहाल टल गई है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि चक्रवात मोन्था की वजह से सगाई को पोस्टपोन करना पड़ा। सिरीश ने लिखा कि ‘भगवान का प्लान शायद कुछ और था’ और साथ ही प्रशंसकों को इंगेजमेंट वेन्यू की झलक भी दिखाई।

अल्लू सिरीश-नयनिका की सगाई चक्रवात मोन्था की वजह से हुई बर्बाद

सिरीश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हरियाली से घिरे एक आंगन की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर कांच की छतरी लगी है। ऐसा लग रहा है कि मजदूर उस जगह पर कुर्सियां और बाकी सजावट लगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बारिश में सब कुछ भीग गया है। भारी बारिश के कारण घास भी कीचड़ से सनी और भीगी हुई दिख रही है। तस्वीर पोस्ट करते हुए, सिरीश ने लिखा, ‘सर्दियों में बाहर सगाई की योजना बनाई थी, लेकिन मौसम के देवता का तो कुछ और ही प्लान है।’ उनकी पोस्ट से ऐसा लग रहा था कि अब वे सगाई किसी बंद जगह पर करने की योजना बना रहे हैं।

चक्रवात मोन्था ने मचाई तबाही

एएनआई के अनुसार, बंदोबस्ती और वन मंत्री कोंडा सुरेखा ने कहा कि चक्रवात मोन्था के कारण हुई भारी बारिश की वजह से तेलंगाना में भयंकर बाढ़ आई है, जिससे कॉलोनियां और सड़कें प्रभावित हुई हैं।

अल्लू सिरीश-नयनिका की इंगेजमेंट पोस्ट

जिन लोगों को पता नहीं, उन्हें बता दें कि सिरीश ने 1 अक्टूबर को घोषणा की थी कि वह 31 अक्टूबर को नयनिका से सगाई कर रहे हैं। पेरिस में हाथ पकड़े हुए उनकी एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आज मेरे दादा, अल्लू रामलिंगैया गरु की जयंती पर मैं अपने दिल के बेहद करीब रहने वाले शख्स के बारे में बताने वाला हूं… जिसे पाकर मैं धन्य महसूस कर रहा हूं – नयनिका से मेरी सगाई।’ अल्लू अर्जुन के छोटे भाई के काम की बात करें तो सिरीश आखिरी बार 2024 में आई फिल्म ‘बडी’ में नजर आए थे और उन्होंने अभी तक अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की घोषणा नहीं की है।

Related Post

जाने-माने अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की आयु में निधन — ‘जाने भी दो यारों’ और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से अमर हुईं यादें

Posted by - October 25, 2025 0
हास्य जगत को लगा बड़ा झटका, फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने दी दुखद जानकारी बॉलीवुड और टेलीविजन जगत से एक…

Bihar Election 2025: एक्ट्रेस नीतू चंद्रा ने डाला वोट, लोगों से की मतदान करने की अपील

Posted by - November 6, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में एक्ट्रेस नीतू चंद्रा, भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और खेसारी लाल यादव ने वोट…

बंटवारा 1947′ के किरदारों से उठा पर्दा, सनी देओल बने सिकंदर मिर्जा; जानिए कौन निभा रहा कौन-सा रोल

Posted by - June 17, 2026 0
बहुप्रतीक्षित फिल्म Bantwara 1947 को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में फिल्म के…

2 साल की उम्र में बनी थीं ‘कान्हा’, 17 साल बाद इतनी बदल गईं ‘जय श्री कृष्णा’ की धृति भाटिया, फैंस भी रह गए हैरान

Posted by - June 20, 2026 0
टीवी के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक Jai Shri Krishna में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का किरदार निभाकर करोड़ों दर्शकों का…

‘वेलकम टू द जंगल’ में 40 स्टार्स की फौज, लेकिन ट्रेलर लॉन्च से गायब रहे हेमंत पांडे, बताई वजह

Posted by - June 12, 2026 0
अक्षय कुमार स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म Welcome To The Jungle का ट्रेलर हाल ही में भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *