MP News: सतना में माल्यार्पण के दौरान क्रेन में फंसे बीजेपी सांसद, नीचे उतरते ही ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़

91 0

मध्य प्रदेश के सतना में बीजेपी सांसद गणेश सिंह माल्यार्पण के दौरान क्रेन में फंस गए। तकनीकी खराबी के कारण ऊपर फंसे रहने के बाद, नीचे उतरते ही उन्होंने गुस्से में क्रेन ऑपरेटर को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सतना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शहर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सतना शहर में उस वक्त हंगामा मच गया, जब सांसद गणेश सिंह ने एक मशीन ऑपरेटर को सार्वजनिक रूप से ‘तमाचा’ जड़ दिया। यह घटना सेमरिया चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास हुई, जहां सांसद माल्यार्पण करने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, ‘रन फॉर यूनिटी’ के बाद दोपहर में बीजेपी सांसद गणेश सिंह को हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से ऊपर उठाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कराया जा रहा था। लेकिन माल्यार्पण के बाद नीचे आते समय मशीन अचानक बीच में रुक गई। करीब आधा मिनट तक सांसद हवा में ही झूलते रहे। मशीन हिलने से असंतुलन की स्थिति बन गई, जिससे सांसद नाराज हो गए। नीचे उतरने के बाद उन्होंने ऑपरेटर को पास बुलाया और सबके सामने एक ‘तमाचा’ मार दी।

मौके पर अफरा-तफरी, वीडियो हुआ वायरल

इस दौरान मौके पर भाजपा कार्यकर्ता, नगर निगम अधिकारी और प्रशासनिक अमला मौजूद था। घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। उपस्थित लोगों में से कई ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो अब इनटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम की चमक पर पड़ा विवाद का साया

‘रन फॉर यूनिटी’ का यह कार्यक्रम सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के संदेश के लिए आयोजित किया गया था, लेकिन सेमरिया चौक की यह घटना चर्चा का केंद्र बन गई। लोगों का कहना है कि नेताओं को ऐसे सार्वजनिक आयोजनों में संयम और मर्यादा का पालन करना चाहिए, ताकि राष्ट्रीय पर्व की भावना पर आंच न आए।

Related Post

RJD को बड़ा झटका! प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी BJP में शामिल, बोले- अब भाजपा के लिए ही जिएंगे और मरेंगे

Posted by - July 24, 2026 0
बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रवक्ता मृत्युंजय…

छत्तीसगढ़ में महिला ने कांवर में ही दिया बच्चे को जन्म, गांव में सड़क न होने की वजह से नहीं पहुंची गाड़ी

Posted by - November 18, 2025 0
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के एक गांव में एक महिला ने कांवर में एक बच्चे को जन्म दिया. गांव में…

एक्ट्रेस नेहा शर्मा का भागलपुर में रोड शो, जनता से पिता को वोट देने की अपील की

Posted by - November 10, 2025 0
नेहा शर्मा का पूरे रूट पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक फूलमालाओं से स्वागत किया. रोड शो के दौरान…

पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले: फीस रेगुलेशन बिल, आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, 3 डिजिटल यूनिवर्सिटी समेत कई अहम मंजूरियां

Posted by - August 6, 2026 0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, ग्रामीण विकास, पर्यावरण और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *