ICAI CA सितंबर परिणाम जारी होने की तारीख घोषित, इस तारीख को होंगे जारी

78 0

ICAI CA सितंबर परिणाम जारी होने की तारीख घोषित कर दी गई है। आइए इस खबर के माध्यम से परिणाम जारी होने की तिथि और समय को जानते हैं

ICAI CA सितंबर 2025(फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा) की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने ICAI CA सितंबर रिजल्ट 2025 की तारीख घोषित कर दी है। इस संबंध में एक आफिशियल नोटिस जारी किया गया है। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, फाइनल, इंटर और फाउंडेशन परीक्षा के परिणाम 3 नवंबर 2025 को घोषित किए जाने की संभावना है।

एक बार परिणाम घोषित होने पर उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर इसे देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद वहां मांगे गए क्रेडेंशियल का उपयोग करें।
  • अब उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

ICAI CA September Resultपरिणाम तिथि को डायरेक्ट लिंक से करें चेक

आधिकारिक सूचना के अनुसार, अंतिम और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम दोपहर 2 बजे के आसपास घोषित किए जाएंगे और फाउंडेशन कोर्स का परिणाम 3 नवंबर को शाम 5 बजे के आसपास घोषित किया जाएगा।

समूह 1 और 2 के लिए अंतिम पाठ्यक्रम परीक्षाएं क्रमशः 3, 6 और 8 सितंबर 2025 और 10, 12 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थीं। ग्रुप 1 और 2 के लिए इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षाएं क्रमश: 4, 7 और 9 सितंबर 2025 को और 11, 13 और 15 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थीं। वहीं, फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा 16, 18, 20 और 22 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Related Post

BPSC 71वीं CCE: फाइनल आंसर-की और OMR शीट जारी, 8 नवंबर तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन दर्ज

Posted by - October 31, 2025 0
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (CCE Prelims) के लिए फाइनल आंसर-की और OMR शीट…

ICSE ISC Exam Dates 2026: जल्द जारी होगी कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट, यहां बताए गए स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

Posted by - October 31, 2025 0
सीआईएससीई की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। डेटशीट जारी होने के बाद…

QS Asia University Rankings 2026: टॉप 50 में कोई भारतीय संस्थान नहीं, IIT दिल्ली को मिली 59वी रैंक; देखें टॉप 10 में कौन

Posted by - November 5, 2025 0
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी दिल्ली) 59वें स्थान के साथ भारतीय संस्थानों में शीर्ष पर है। पिछले वर्ष की तुलना में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *