IND vs SA Women Head to Head Records: भारत या दक्षिण अफ्रीका, फाइनल से पहले जानें किसका पलड़ा है भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

85 0

India Women vs South Africa Women ODI Head to Head Stats: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताबी मैच खेला जाना है. वनडे इतिहास को देखें, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड 339 रनों के लक्ष्य का पीछा कर आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड के फाइनल में जगह बनाने के बाद भारतीय टीम ने फैंस की खिताब की उम्मीदों को फंख लगा दिए हैं. हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी की खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत होगी. दोनों ही टीमें बीते 52 सालों से विश्व विजेता बनने का प्रयास कर रह हैं. भारतीय टीम जहां पूर्व में दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है, वहीं अफ्रीकी टीम ने पहली बार फाइनल का टिकट हासिल किया है. इस खिताबी मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. मैच के टिकटों को लेकर मारामारी जारी है. कुछ फैंस को भरोसा है कि भारत इस बार खिताब के सूखे को खत्म करेगा, क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसका वनडे रिकॉर्ड काफी बेहतर है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 34 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 20 मैच अपने नाम किए, जबकि 13 मुकाबले साउथ अफ्रीका के नाम रहे. इनके अलावा, 1 मैच बेनतीजा रहा है. दोनों देशों के बीच 22 दिसंबर 1997 को पहला वनडे मैच पटना में खेला गया था, जिसमें भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. 30 सितंबर 2000 को भारत ने क्राइस्टचर्च में 8 विकेट से जीत दर्ज की. इसके बाद 7 मार्च 2002 को मुकाबला बेनतीजा रहा.

साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 10 मार्च 2002 को भारत के खिलाफ पहली बार वनडे मैच जीता था. 13 मार्च 2002 को एक बार फिर साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. भारत ने साल 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 मुकाबले में जीत दर्ज की, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. साल 2017 में दोनों देशों के बीच 6 वनडे मैच खेले गए, जिसमें 4 मैच टीम इंडिया ने जीते. अगले वर्ष भारत ने 3 में से 2 मैच अपने नाम किए.

भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पिछले 10 वनडे मुकाबलों को देखें, तो भारत ने 5 मैच जीते, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम भी इतने ही मुकाबले अपने नाम कर चुकी है. टीम इंडिया ने पिछले 5 में से 4 मैच जीते हैं. हालांकि, लीग स्टेज में भारत को अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

Related Post

विराट फिफ्टी से चूके, ईशान भी हुए फ्लॉप, इस खिलाड़ी ने जड़ दिया दोहरा शतक, टीम मजबूत स्थिति में

Posted by - November 10, 2025 0
रणजी ट्रॉफी 2025 में बड़ोदा के खिलाफ मैच में झारखंड के कप्तान ईशान किशन का बल्ला नहीं चला। इस मैच…

WC विजेता स्टार स्मृति, जेमिमा और राधा हुई पैसों की बारिश, महाराष्ट्र सरकार ने दिए इतने करोड़ रुपये

Posted by - November 7, 2025 0
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 7 नवंबर को मुंबई में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना,…

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और अमेरिका की हार से बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने रचा इतिहास, तुर्किये की जीत भी नहीं बचा सकी उम्मीदें

Posted by - June 26, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन बड़े उलटफेरों के नाम रहा। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को…

CWG 2026 Athletics Schedule: नीरज चोपड़ा समेत भारतीय स्टार्स पर रहेंगी नजर, जानिए 27 जुलाई से 2 अगस्त तक का पूरा शेड्यूल

Posted by - July 27, 2026 0
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है और अब सभी की निगाहें एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं पर टिकी हैं।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *