सोलर पावर से चलने वाले AI सैटेलाइट रोकेंगे ग्‍लोबल वॉर्मिंग को…एलन मस्‍क ने दिया यह कैसा आइडिया

89 0

मस्‍क ने एक्‍स पर लिखा, ‘एक बड़ा सोलर-पावर्ड AI सैटेलाइट ग्रुप, पृथ्वी तक जो सोलर एनर्जी पहुंचती है, उसमें छोटे-छोटे बदलाव करके ग्लोबल वार्मिंग को रोक पाएगा.’

अपने खास आइडियाज और बेबाक बयानों के लिए मशहूर एलन मस्क ने ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए भी एक नया आइडिया दिया है. खास बात है कि उनका यह ख्‍याल कब तक असलियत में बदलेगा, कोई नहीं जानता लेकिन इसने सोशल मीडिया पर एक बहस जरूर छेड़ दी है. मस्‍क का यह आइडिया बताता है कि सोलर एनर्जी से ऑपरेट होने वाली आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी AI कैसे ग्‍लोबल वॉर्मिंग को रोक सकती है.

तो इसमें गलत क्‍या है? 

मस्‍क ने एक्‍स पर लिखा, ‘एक बड़ा सोलर-पावर्ड AI सैटेलाइट ग्रुप, पृथ्वी तक जो सोलर एनर्जी पहुंचती है, उसमें छोटे-छोटे बदलाव करके ग्लोबल वार्मिंग को रोक पाएगा.’ उनकी इस पोस्‍ट ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या यह एक अच्छा आइडिया है भी.  एक यूजर ने लिखा, ‘तो असल में हम AI को यह तय करने दे रहे हैं कि इंसानों को अब कितनी धूप मिले? क्या गलत हो सकता है?’

वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘लेकिन आप जानते हैं कि यह कोई सॉल्यूशन नहीं है क्योंकि जल्द ही सूरज एक ग्रैंड सोलर मिनिमन में चला जाएगा और चल रहे जियोमैग्नेटिक एक्सकर्शन और पृथ्वी के मैग्नेटिक फील्ड के कमजोर होने से, हम पर ज्‍यादा तेजी से स्पेस रेडिएशन की बौछार होगी, जिससे ज्वालामुखी फटने, समुद्री धाराओं के गिरने और ग्लोबल कूलिंग में बढ़ोतरी होगी. आप जियोमैग्नेटिक एक्सकर्शन और आइस एज के बीच कनेक्शन के बारे में बात कर रहे थे, आप यह जानते हैं!’

मस्‍क बोले, पहले भी धरती बनी स्‍नोबॉल 

एक और यूजर ने लिखा, ‘पृथ्वी के टेम्परेचर को बैलेंस करने के लिए AI सूरज की रोशनी को एडजस्ट कर रहा है… यह अब क्लाइमेट टेक नहीं है, यह प्लैनेटरी इंजीनियरिंग है.’ एक और ने मस्क की थ्योरी के प्रैक्टिकल होने पर सवाल उठाते हुए पूछा, ‘AI ग्रुप पृथ्वी के हेमिस्‍फेयर में सोलर एनर्जी में सटीक और बराबर एडजस्टमेंट कैसे पक्का करेगा, जबकि मौसमी बदलावों और कंट्रोल को लेकर संभावित जियोपॉलिटिकल झगड़ों का भी ध्यान रखा जाएगा? मस्‍क ने इसका जवाब दिया और लिखा, ‘हां, ग्लोबल वार्मिंग या ग्लोबल कूलिंग को रोकने के लिए बस छोटे-मोटे बदलाव करने होंगे. पृथ्वी पहले भी कई बार स्नोबॉल बन चुकी है.’

Related Post

पीएम मोदी को ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’: 2025 में इन देशों ने दिया सर्वोच्च सम्मान

Posted by - December 19, 2025 0
पीएम मोदी को नामीबिया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य, घाना, साइप्रस, श्रीलंका, मॉरीशस, बारबाडोस और इथियोपिया में सर्वोच्च सम्मान से…

सऊदी अरब बस दुर्घटना: कई भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका

Posted by - November 17, 2025 0
सोमवार (17 नवंबर, 2025) को सऊदी अरब में हुई एक बस दुर्घटना में कई भारतीय तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका…

तुलसी गबार्ड का इस्तीफा: पारिवारिक वजह या ट्रंप प्रशासन में बढ़ती अंदरूनी कलह?

Posted by - May 23, 2026 0
अमेरिका की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने अपने पद से इस्तीफा…

राहत सामग्री ले जा रहा प्लेन तालाब में हुआ क्रैश, 2 लोगों की मौत, जानें चश्मदीदों ने क्या कहा

Posted by - November 11, 2025 0
अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित कोरल स्प्रिंग्स में एक टर्बोप्रॉप प्लेन क्रैश हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *