वैशाली में महागठबंधन पर बरसे राजनाथ सिंह, नौकरी के वादे पर पूछा- धन कहां से आएगा?

77 0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वैशाली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने की सोच सिर्फ राजग ही रख सकता है। हमें मिलकर ‘विकसित बिहार’ बनाना है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन कायम हुआ है और इतने वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी मामला नहीं है। बिहार के वैशाली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पक्ष में मतदान की अपील की और कहा कि राजग सरकार ने बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा, “बिहार को आगे बढ़ाने की सोच सिर्फ राजग ही रख सकता है। हमें मिलकर ‘विकसित बिहार’ बनाना है।” उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11वें स्थान पर थी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अब पांचवे स्थान पर पहुंच गया है और जल्द तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा।

“राजग ने बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया”

 रक्षा मंत्री ने केंद्र की पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “संप्रग शासन के दौरान केंद्र सरकार ने बिहार को मात्र दो लाख करोड़ रुपये दिए थे, जबकि मोदी जी की सरकार ने पिछले 10 वर्षों में पंद्रह लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं।” उन्होंने कहा कि राजग ने बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है।

राजनाथ सिंह ने विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, “वे हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा कर रहे हैं, लेकिन यह नहीं बता पा रहे कि इसके लिए धन कहां से आएगा।” उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता जनता से झूठ न बोलें, उन्हें सच बोलना चाहिए।” सभा के अंत में उन्होंने लोगों से कहा कि राज्य में एक बार फिर राजग की सरकार बनेगी तो बिहार विकास की नई राह पर अग्रसर होगा। जंगलराज नहीं, सुशासन और प्रगति का युग जारी रहेगा। (इनपुट- भाषा)

Related Post

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सासाराम में RJD फिर मारेगी बाजी, या जनसुराज करेगी खेल, रोचक है मुकाबला

Posted by - October 31, 2025 0
सासाराम में आरजेडी ने पिछले दो चुनाव जीते हैं। हालांकि, इस बार पार्टी ने उम्मीदवार बदला है। वहीं, जनसुराज के…

बीजेपी के ओबीसी चेहरा सम्राट के सिर फिर सजेगा ‘ताज’, परिवार में मंत्री-विधायक बनने की परंपरा है

Posted by - November 20, 2025 0
बिहार में आज शपथ लेने वाली नीतीश कुमार की कैबिनेट में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी भी शामिल किया जाएगा. वो…

एमके स्टालिन ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा — चुनावी लाभ के लिए ‘सस्ती राजनीति’ छोड़ें

Posted by - October 31, 2025 0
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते…

बिहार में हार का पश्चाताप, मौन उपवास पर बैठेंगे प्रशांत किशोर, CM नीतीश पर लगाया पैसे बांटकर वोट खरीदने का

Posted by - November 18, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस…

छात्रों से संवाद करेंगे IAS, IPS और IFS अफसर! योगी सरकार का बड़ा फैसला, ऐसे होगी करियर काउंसलिंग

Posted by - August 8, 2026 0
उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं और छात्रों से सीधे संवाद बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू करने का फैसला…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *