छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में 4 लोगों की मौत

80 0

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह पैसेंजर ट्रेन गेवरा से बिलासपुर की ओर जा रही थी, जबकि मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गईं, जिससे आमने-सामने की टक्कर हो गई.

बिलासपुर:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक रेल हादसा हुआ है, जहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 4लोगों की मौत हुई है. रेलवे की तरफ से भी इसकी पुष्टि कर दी गई है. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं. कई एंबुलेंस भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, जहां से घायलों को रेस्क्यू करने का काम किया जा रहा है. हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है.

कैसे टकराई ट्रेन और मालगाड़ी

यह ट्रेन गेवरा से बिलासपुर जा रही थी. वहीं, मालगाड़ी बिलासपुर से आ रही थी. बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाल खदान के पास दोनों ट्रेनें एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे उनकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद के वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी हुई दिख रही है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति दिख रही है. दोनों ट्रेनों के डिब्बे पटरी से भी उतर गए हैं. हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है.

रेलवे ने क्या कुछ कहा

अभी तक इस मामले में सीपीआरओ के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन के पास लगभग 4 बजे मेमू ट्रेन का डिब्बा मालगाड़ी से टकरा गया. रेलवे ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है और सभी तरह की जरूरी मदद मुहैया कराई जा रही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाली गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन (संख्या 68733) की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई. यह हादसा गतोरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच अप लाइन पर शाम करीब 4 बजे हुआ. रेलवे ने राहत और बचाव के लिए सभी संसाधन मौके पर भेज दिए हैं और घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

  • चंपा जंक्शन 808595652
  • रायगढ़ 975248560
  • पेंड्रा रोड 8294730162

दुर्घटना स्थल पर उपलब्ध कराया गया हेल्पलाइन नंबर

  • 9752485499
  • 8602007202

Related Post

‘बंटवारा 1947’ का नया पोस्टर रिलीज, सनी देओल नहीं… इस बार दिखा श्रीकृष्ण का दिव्य रूप

Posted by - July 13, 2026 0
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।…

पाकिस्तान से आए हथियारों से देश में बड़े हमले की थी तैयारी, गुजरात ATS ने दबोचा एक और संदिग्ध

Posted by - November 15, 2025 0
अहमदाबाद। देश में आतंकी साजिश रचने वाले कई संदिग्धों पर शिकंजा कसने के बाद गुजरात एटीएस ने एक और व्यक्ति को…

बिहार चुनाव: महागठबंधन 28 अक्टूबर को जारी कर सकता है साझा घोषणापत्र, जानें किन वादों को होगा ऐलान

Posted by - October 24, 2025 0
महागठबंधन अपना साझा चुनावी घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी कर रहा है. घोषणा पत्र में हर घर नौकरी, जीविका,…

अस्पताल में 460 लोगों की मौत… सूडानी फौज के हॉस्पिटल पर कब्जे के बीच खूनखराबा

Posted by - October 30, 2025 0
सूडान के एक मैटरनिटी अस्पताल में 460 लोगों की मौत की खबर है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख सहायता एजेंसियों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *