उत्तराखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली और UP के मौसम का हाल

82 0

Uttrakhand Rain Alert: देश के मौसम का मिजाज बदल रहा है. ठंड की बीच बारिश मुसीबत और बढ़ा रही है. मौसम विभाग ने 5 नवंबर को 12 राज्यों के लिए भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है. बारिश अगर होती है तो सर्दी और बढ़ जाएगी.

मौसम इन दिनों बहुत ही तल्ख तेवर दिखा रहा है. उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है. यूपी हो या दिल्ली-एनसीआर हर जगह सिहरन महसूस की जा रही है. वहीं मॉनसून बीतने के बाद भी बारिश का सिलसिला कई राज्यों में थमने का नाम नहीं ले रहा है. IMD ने 12 राज्यों के लिए भीषण बारिश की चेतावनी जारी की है. महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के कुछ इलाकों में 5 नवंबर तक आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय,त्रिपुरा, मइपुर और मिजोरम  में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

दिल्ली- एनसीआर में इन दिनों ठंड महसूस की जा रही है. सुबह और शाम को बिना गर्म कपड़ों के घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह कोहरे की परत भी देखी जा रही है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. सुबह और देर रात को हल्का कोहरा छाया रह सकता है. दूसरी तरफ प्रदूषण से भी लोगों का बुरा हाल है. हालांकि पहले के मुकाबले कमी जरूर देखी जा रही है. दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई सुबह 6 बजे तक 300 से नीचे दर्ज किया गया.

वजीरपुर इलाके का एयक क्वालिटी इंडेक्स सुबह 6 बजे तक 264 रहा, जबकि विवेक विहार का एक्यूआई 271 और आनंद विहार का एक्यूआई 281 रहा.

कैसा रहेगा जम्मू-कश्मीर और हिमाचल का मौसम?

पहाड़ी राज्यों में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है. जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और बारामूला पर्यटन स्थल पर ताज़ा बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं. बर्फबारी होने से अच्छी-खासी सर्दी महसूस की जा रही है. हिमाचल का मौसम भी खराब है. मौसम विभाग ने 5 नवंबर को ऊना, हमीरपुर,बिलासपुर,चंबा, मंडी,सोलन और कांगड़ा, में कुछ जगहों पर हल्की बारिश  की संभावना जताई है

कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

उत्तर प्रदेश में भी ठंड  ने दस्तक दे दी है. दिन में अब पहले के मुकाबले धूप में भी कमी देखने को मिल रही है. वहीं रात में पारा गिरने लगा है. जिससे ठंड और बढ़ने का अनुमान है. राज्य में 9 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मतलब यह है कि बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है. 5 और 6 नवंबर को भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

उत्तराखंड का मौसम भी बदल चुका है. ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है. पर्वतीय इलाकों में शीत लहर चल रही है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी. मैदानी इलाकों में भी इसकी वजह से सर्दी महसूस की जाएगी. IMD ने देहरादून समेत उत्तरकाशी,टिहरी, चमोली, बागेश्वर,पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है. वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है. 5 नवंबर को भी मौसम ऐसा ही रहेगा.

Related Post

भोपाल से रायपुर 7 घंटे में… जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर और मंडला तक 6-लेन एक्सप्रेसवे देगा हाईस्पीड कनेक्टिविटी

Posted by - August 13, 2026 0
भोपाल-रायपुर सफर होगा आधे समय में पूरा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा तेज…

मणिपुर की मार्गरेट रामथार्सिएम कौन हैं? प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों की सराहना

Posted by - December 29, 2025 0
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान मणिपुर के चुराचांदपुर की मार्गरेट रामथार्सिएम का परिचय कराया। पारंपरिक उत्पादों,…

आज का मौसमः उत्तर भारत में बढ़ने वाली है ठंड! 3-5°C तक गिरेगा पारा, इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Posted by - November 6, 2025 0
मौसम विभाग (IMD) ने भारत के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर और…

उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन हाईवे से बदलेगी यात्रा, जयपुर सिर्फ 7 घंटे दूर, MP-राजस्थान की कनेक्टिविटी होगी हाईस्पीड

Posted by - August 7, 2026 0
मध्य प्रदेश और राजस्थान के बीच सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा…

दिल्ली-NCR में सांसों पर संकट: दमघोंटू हवा का कहर, बवाना और दरियागंज में AQI 450 के पार

Posted by - November 13, 2025 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण ने एक बार फिर खतरनाक स्तर पार कर लिया है। लगातार तीसरे दिन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *