दुनिया के 5 सबसे छोटे द्वीप… शुरू होते ही खत्म हो जाते हैं

92 0

5 Smallest Islands In The World: बिशप रॉक केवल 720 वर्ग मीटर में फैला है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इमारत के साथ दुनिया के सबसे छोटे द्वीप के रूप में मान्यता दी है.

कल्पना कीजिए कि आपके पास समंदर के बीच में जमीन का एक टुकड़ा इतना छोटा है कि आपने बस कुछ कदम रखें और आप एक छोर से दूसरे छोर पर पहुंच सकते हैं. समंदर के बीच चारों ओर से पानी से घिरे जमीन के इसी टुकड़े को द्वीप या आइलैंड कहते हैं और आज हम आपको दुनिया के 5 सबसे छोटे द्वीपों के बारे में बताने जा रहे हैं. यहां जमीन समुद्र से मिलती है और यहां जाने रोमांच की भावना एक अलग लेबल पर होती है.

बिशप रॉक, यूके: यह लाइटहाउस के साथ एक छोटी चट्टान है और इसका स्वामित्व यूनाइटेड किंगडम के पास है. यह केवल 720 वर्ग मीटर में फैला है और इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इमारत के साथ दुनिया के सबसे छोटे द्वीप के रूप में मान्यता दी है. यह इंग्लैंड के आइल्स ऑफ स्किली के सबसे पश्चिमी बिंदु पर स्थित है.

जस्ट इनफ रूम आइलैंड, यूके: न्यूयॉर्क और ओंटारियो के बीच बसा जस्ट इनफ रूम आइलैंड थाउजेंड आइलैंड्स द्वीपसमूह का हिस्सा है और मात्र 1005 वर्ग मीटर में फैला है. इसे ऐसा सबसे छोटा द्वीप माना जाता है जिसपर लोग रहते हैं. इस आइलैंड पर सिर्फ एक झोपड़ी, एक पेड़ और छोटे बीच के लिए जगह है.

सिम्पिंग आइलैंड, इंडोनेशिया: इंडोनेशिया में विभिन्न आकृतियों और आकारों के 17,508 ज्वालामुखीय द्वीप शामिल हैं. पश्चिम कालीमंतन प्रांत में बसा सिम्पिंग आइलैंड (जिसे पहले पुलाउ केलपा दुआ कहा जाता था), 0.5 हेक्टेयर के साइज के साथ सबसे छोटा है.

डेंगर आइलैंड, ऑस्ट्रेलिया: सिडनी के ठीक उत्तर में स्थित, डेंगर आइलैंड हॉक्सबरी नदी में 29 हेक्टेयर भूमि का विस्तार है जो लगभग पूरी तरह से जंगल है. लगभग 250 लोग इस हरे-भरे छोटे द्वीप पर रहते हैं जो अपनी कार-मुक्त सड़कों, तट के घरों, समुद्र तटों, आदिवासी रॉक नक्काशी, भव्य दृश्यों और आरामदायक माहौल के लिए फेमस है.

फॉक्स आइलैंड, अलास्का: सीवार्ड के तट पर स्थित, फॉक्स आइलैंड को व्यापक रूप से अलास्का की रेसरेक्शन खाड़ी (बे) का मुकुट रत्न माना जाता है. इसको सोचते ही भव्य पहाड़ों, कंकड़ वाले समुद्र तटों और झिलमिलाते ग्लेशियरों की कल्पना करें. 5.47 किलोमीटर लंबे इस द्वीप की सुंदरता ने टूरिस्टों को खींचती है. निःसंदेह, हाइकिंग, फिशिंग जैसे बाहरी रोमांच भी यहां लोगों को आकर्षित करते हैं.

Related Post

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले: भारत से अमेरिका तक गूंजा दीपू के परिवार का दर्द

Posted by - December 24, 2025 0
बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की बेरहमी की हत्या के खिलाफ दिल्ली से लेकर कोलकाता, मुंबई से लेकर भोपाल और…

‘उनके साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता’: ट्रम्प ने शी जिनपिंग और पुतिन को बताया “सख्त और होशियार नेता”

Posted by - November 3, 2025 0
वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को अपने चीनी और रूसी समकक्षों शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की…

अभी खत्म नहीं हुआ है शेख हसीना का जलवा, बांग्लादेश को आवामी लीग करने जा रही “लॉकडाउन”, यूनुस की फूल रही सांस

Posted by - November 10, 2025 0
ढाका लॉकडाउन का ऐलान अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी-बीडी) के फैसले के बीच हो रहा है, जो हसीना के खिलाफ मानवता…

भारत ने फिर लगाई पाकिस्तान को लताड़, अभिव्‍यक्ति पर यूएन की रिपोर्ट का दावा भी नकारा

Posted by - November 1, 2025 0
भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को ‘गलत’ बताया जिसमें दावा किया गया था कि देश की पारंपरिक सांस्कृतिक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *