डोनाल्ड ट्रंप ने किया भारत आने का ऐलान, बोले- ‘प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं वहां जाऊंगा..

95 0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की यात्रा पर आने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं भारत जाऊंगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते लंबे समय से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताते आए हैं। अब ट्रंंप ने एक बार और पीएम मोदी को दोस्त और महान शख्स बताया है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी ऐलान किया है कि वह जल्द ही भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। आपको बता दें डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले साल 2020 में राष्ट्रपति पद पर अपने पहले कार्यक्रम के दौरान भारत की यात्रा की थी। आइए जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप ने और क्या कहा है।

व्यापार वार्ता पर क्या बोले ट्रंप?

भारत और अमेरिका के व्यापार वार्ता लगातार जारी है। अमेरिका ने भारतीय सामाग्रियों पर 25 फीसदी और रूस से तेल खरीदने के कारण 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया है। अब इस मुद्दे पर और पीएम नरेंद्र मोदी के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत के सवाल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “वे अच्छा कर रहे हैं, उन्होंने रूस से काफी हद तक तेल खरीदना बंद कर दिया है।

कब भारत आएंगे ट्रंप?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “वह मेरे दोस्त हैं, और हम बात करते हैं और वह चाहते हैं कि मैं वहां जाऊं। हम इसका पता लगा लेंगे, मैं जाऊंगा…प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्ति हैं और मैं जाउंगा।” अगले साल भारत यात्रा की अपनी योजना पर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- “यह हो सकता है, हां।”

ट्रंप ने फिर से दिया खुद को क्रेडिट 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान एक बार फिर से खुद को भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाने का क्रेडिट दिया। ट्रंप ने दावा किया भारत और पाकिस्तान 2 परमाणु राष्ट्र थे। 24 घंटों के भीतर, मैंने युद्ध सुलझा लिया। अगर मेरे पास टैरिफ नहीं होता, तो मैं युद्ध नहीं सुलझा पाता। हालांकि, भारत सरकार ये पहले ही साफ कर चुकी है कि सीजफायर का ऐलान तब किया गया था जब पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से युद्धविराम की अपील की गई थी।

Related Post

जेल से इमरान खान का बड़ा धमाका, शहबाज सरकार के खोले राज; असीम मुनीर को बताया ‘क्रूर तानाशाह’

Posted by - November 6, 2025 0
इमरान ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये केस जानबूझकर लंबे खींचे जा रहे…

अमेरिका-ईरान शांति समझौते का दुनिया ने किया स्वागत, फ्रांस से पाकिस्तान तक नेताओं ने क्या कहा?

Posted by - June 15, 2026 0
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव और संघर्ष को खत्म करने के लिए हुए शांति समझौते…

‘ईरान फेक न्यूज फैला रहा है, परमाणु निरीक्षण पर हमेशा के लिए राजी’: ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी दी राहत की खबर

Posted by - June 23, 2026 0
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया है कि ईरान लंबे समय तक और उच्चतम स्तर के परमाणु निरीक्षण (न्यूक्लियर…

कौन हैं बड़े बिजनेसमैन की बेटी नेत्रा, जिनकी उदयपुर की शादी में पहुंचे ट्रंप के बेटे, उमड़ा सितारों का हुजूम

Posted by - November 22, 2025 0
बताया जा रहा है कि संगीत की दुनिया में जाना पहचाना नाम जेनिफर लोपेज और दक्षिण अफ्रीका के डीजे-प्रोड्यूसर ब्लैक…

अमेरिका और भारत के बीच रक्षा समझौते से दोनों देशों में से किसका ज़्यादा फ़ायदा

Posted by - November 1, 2025 0
भारत और अमेरिका के बीच अगले 10 साल में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक फ़्रेमवर्क को लेकर समझौता हुआ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *