IPL 2025: ‘ऐसा कहीं किसी किताब में नहीं लिखा’, सहवाग केकेआर कप्तान रहाणे पर बरसे

90 0

Sewhag on Rahane: इस साल कप्तान रहाणे केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, लेकिन फिर भी सहवाग उनसे खुश नहीं हैं

पूर्व कप्तान वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने खुद को टीम से आगे रखने के लिए केकेआर (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे को लताड़ लगाई है. कोलकाता हाल ही में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 110 रनों के भारी अंतर से हार गया था. रहाणे की तीखी आलोचना करते हुए वीरू ने कहा, ‘यह कहीं नहीं लिखा है कि कप्तान को शीर्ष-3 क्रम  पर ही बल्लेबाजी करनी है.’

सहवाग ने उदाहरण देते हुए कहा, ‘आप पंत को देखिए. वह खुद से पहले बाकी बल्लेबाजों को बैटिंग के लिए भेज रहे हैं क्योंकि ये बल्लेबाज फॉर्म में थे. और पंत रन बनाने के लिए खासा संघर्ष कर रहे थे. इसका फायदा लखनऊ की टीम को मिला.’ उन्होंने कहा, ‘केकेआर ठीक ऐसा कर सकता था. यह प्रबंधन और कोचिंग स्टॉफ की जिम्मेदारी थी. आप देखिए कि ऐसा चेन्नई ने गुजरात के खिलाफ किया. शिव दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस को ऊपरी क्रम पर भेजा गया. और इन्होंने अपनी बल्लेबाजी से हालिया मैचों की तस्वीर बदल दी.’ वैसे यह भी एक तथ्य है कि रहाणे ने 13 मैचों में केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 390 रन बनाए.

रविवार को मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहाणे ने ओपन न करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा था, ‘हां मैं ओपन करना पसंद करूंगा. मैंने बतौर ओपनर मुश्ताक अली ट्रॉफी और बाकी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन कुल मिलाकर फैसला इसी आधार पर लिया जाता है कि टीम को किस बात की जरूरत है.’ रहाणे यह भी स्वीकार किया कि इस साल उनके बॉलिंग डिपार्टमेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज काम को अंजाम नहीं दे सके. उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए उतार-चढ़ाव वाला सीजन रहा है. हमारे अच्छे आसार थे, लेकिन बतौर टीम हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.’

Related Post

बस्तर में सिर्फ जंगल नहीं, मानसून में हंदवाड़ा वॉटरफॉल बन जाता है जन्नत, 150 फीट से गिरता है दूधिया झरना

Posted by - July 13, 2026 0
छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी घनी वादियों, आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। लेकिन मानसून के…

जम्मू-कश्मीर विस्फोट: फरीदाबाद में जब्त विस्फोटकों को संभालते समय हुए विस्फोट में कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Posted by - November 15, 2025 0
श्रीनगर के नौगाम पुलिस थाने में एक आकस्मिक विस्फोट हुआ , जिसमें कई लोग मारे गए और कई अन्य घायल…

पंजाब कांग्रेस में बड़ा मंथन, अजय माकन समेत तीन पर्यवेक्षक नियुक्त, संगठन में बदलाव के संकेत

Posted by - June 12, 2026 0
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्य में संगठनात्मक स्थिति का आकलन करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।…

दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे की आहट! आनंद विहार-अक्षरधाम में AQI 400 पार, जानें अन्य इलाकों का हाल

Posted by - October 31, 2025 0
दिल्ली-NCR में मौसम बदल गया है। अक्टूबर के आखिरी हफ़्ते से टेम्परेचर लगातार गिर रहा है। इससे कई हिस्सों में…

चुनाव आयोग के पक्ष में उतरी पूर्व जज समेत 272 हस्तियां, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Posted by - November 19, 2025 0
देश के पूर्व जज समेत 272 हस्तियों ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस पार्टी द्वारा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *