IND vs AUS: गाबा में कितने बजे से खेला जाएगा आखिरी मुकाबला? फ्री में कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

87 0

ND vs AUS Live Streaming: भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन होने जा रहा है। भारतीय टीम गाबा में अपना आखिरी मैच खेलने उतरेगी।

IND vs AUS, 5th T20I Live Streaming: भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का आगाज कुछ खास नहीं रहा था। टीम इंडिया को ODI सीरीज के पहले 2 मैचों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज का तीसरा और आखिरी ODI जीतने में सफल रही, जिसमें विराट और रोहित के बल्ले से बड़ी पारी आई थी। ODI सीरीज के समापन के साथ ही विराट और रोहित ऑस्ट्रेलिया से रवाना हो गए और फिर सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की कमान संभाली।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 5 मैचों की T20I सीरीज खेल रही है, जो अब समाप्त होने की दहलीज पर है। 4 मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं और भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है। अब सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला गाबा में खेला जाना है, जिसमें भारतीय टीम की नजरें जीत के साथ सीरीज पर 3-1 से कब्जा करने की होगी। वहीं, मेजबान ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच में पलटवार करते हुए सीरीज 2-2 से बराबर करना चाहेगी। कुल मिलाकर 5वें T20I में जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है।

भारत में कब, कहां और कैसे देख पाएंगे मुकाबला?

भारतीय समयानुसार सीरीज का 5वां T20I मैच 8 नवंबर 2025 यानी शनिवार की दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा। टॉस 1:15 बजे होगा। भारत में इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर LIVE देख पाएंगे। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी।

IND vs AUS 5th T20I मैच फ्री में कैसे देखें?

क्रिकेट फैंस इस मैच का फ्री में भी लुत्फ उठा सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार के अलावा दूरदर्शन स्पोर्ट्स यानी डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच को लाइव देख पाएंगे। डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देखने के लिए फैंस को एक भी रुपया खर्च नहीं करना होगा।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), जोश फिलिप (विकेट कीपर), मिचेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट कुहनेमन, एडम जम्पा, महली बियर्डमैन, बेन ड्वार्शिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मार्कस स्टोइनिस।

Related Post

विराट फिफ्टी से चूके, ईशान भी हुए फ्लॉप, इस खिलाड़ी ने जड़ दिया दोहरा शतक, टीम मजबूत स्थिति में

Posted by - November 10, 2025 0
रणजी ट्रॉफी 2025 में बड़ोदा के खिलाफ मैच में झारखंड के कप्तान ईशान किशन का बल्ला नहीं चला। इस मैच…

IND VS AUS: स्मृति के हाथ में सेमी-फाइनल की लगाम, मंधाना ने मारा मैदान तो जीतेगा हिंदुस्तान, बाएं हाथ पर भरोसा है

Posted by - October 30, 2025 0
स्मृति मंधाना ने हाल के मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है उन्होंने अब तक 365 रन बनाए हैं और हर…

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स, पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा

Posted by - October 31, 2025 0
भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा, केएल राहुल और शिखर धवन जैसे ओपनर्स काफी सफल रहे हैं।…

बुमराह ने 5 विकेट लेकर बनाया महारिकॉर्ड, पाकिस्तानी दिग्गज छूट गया पीछे, ये उपलब्धि हासिल करने वाले बने नंबर वन एशियाई गेंदबाज

Posted by - November 14, 2025 0
Jasprit Bumrah five wicket haul: जसप्रीत बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 5…

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान हुए अस्पताल में भर्ती, आया हार्ट अटैक, देश के लिए खेल पाए थे सिर्फ 7 मैच

Posted by - November 10, 2025 0
बांग्लादेश के पूर्व कप्तान फारुक अहमद को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *