ये मदद हम कभी नहीं भूलेंगे’, तूफान से बर्बाद हुए जमैका और क्यूबा ने भारत को कहा शुक्रिया

87 0

तूफान मेलिसा से तबाह हुए जमैका और क्यूबा को भारत ने तत्काल मानवीय सहायता भेजी, जिसमें BHISHM मेडिकल ट्रॉमा यूनिट, दवाएं, जनरेटर, टेंट और जरूरी सामान शामिल था। दोनों देशों ने भारत की मदद के लिए दिल से शुक्रिया कहा और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना की सराहना की

किंग्सटन: कैरिबियाई देशों में आए भीषण तूफान मेलिसा ने भारी तबाही मचाई है। इस तूफान की वजह से सैकड़ों लोग मारे गए हैं, जबकि लाखों बेघर हो गए। ऐसे मुश्किल वक्त में भारत ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया जिसके बाद क्यूबा और जमैका ने दिल से शुक्रिया अदा किया है। दोनों देशों ने कहा है कि ‘ये मदद हम कभी नहीं भूलेंगे।’ बता दें कि भारत ने इन दोनों देशों को दी गई मदद में BHISHM मेडिकल ट्रॉमा यूनिट, जरूरी दवाएं, बिजली के जनरेटर, टेंट और बिस्तर के अलावा तमाम जरूरी चीजें भेजी हैं।

क्यूबा के राजदूत ने ट्वीट कर जताया आभार

भारत में क्यूबा के राजदूत ने X पर लिखा, ‘भारत के विदेश मंत्रालय (@MEAIndia), वायुसेना, सरकार और जनता को दिल से शुक्रिया। तूफान मेलिसा से प्रभावित पूर्वी प्रांतों के लोगों की मदद के लिए मेडिकल सामान, उपकरण और दो BHISHM हॉस्पिटल दिए। यह भाईचारा है।’ हवाना में स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि भारतीय वायुसेना का विशेष विमान 20 टन राहत सामग्री लेकर क्यूबा पहुंचा। इसमें BHISHM मेडिकल ट्रॉमा यूनिट, जरूरी दवाएं, बिजली के जनरेटर, टेंट, बिस्तर, किचन किट, हाइजीन किट, सोलर लैंप और दूसरी जरूरी चीजें शामिल थीं। दूतावास ने लिखा, ‘वसुधैव कुटुंबकम की भावना से भारत क्यूबा के लोगों के साथ खड़ा है।’

जमैका की विदेश मंत्री ने दिया बड़ा बयान

जमैका की विदेश मंत्री कामिना जॉनसन स्मिथ ने एक्स पर लंबा संदेश लिखा, ‘वसुधैव कुटुंबकम सिर्फ भारत के G-20 की थीम नहीं थी, बल्कि ‘साउथ-साउथ कोऑपरेशन’ का असली नजरिया है। इसमें इंसान सबसे ऊपर हैं। मेरे अच्छे दोस्त विदेश मंत्री @DrSJaishankar को दिल से धन्यवाद। तूफान मेलिसा से सबसे ज्यादा प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के लिए इतनी बड़ी कोशिश की। सोलर लैंप, जनरेटर, मेडिकल सामान, BHISHM मॉड्यूलर ट्रॉमा किट, बाढ़ वाले इलाकों के लिए रिमोट कंट्रोल डिलीवरी सिस्टम और महिलाओं के लिए खास हाइजीन किट, ये सब कुछ भेजा।’

‘भारत जमैका की जनता के साथ है’

स्मिथ ने अपने संदेश में लिखा, ‘भारत की मेडिकल टीम कुछ दिन हमारे साथ रहेगी और नई मशीनों का ट्रेनिंग देगी। वैक्सीन मैत्री हमें पहले से ही याद है, ये मदद भी हमेशा याद रहेगी।’ इस पर जयशंकर ने जवाब दिया, ‘आपके गर्मजोशी भरे शब्दों के लिए शुक्रिया मंत्री @kaminajsmith। मुश्किल घड़ी में भारत जमैका की जनता के साथ है, जैसे पहले भी खड़ा रहा।’ भारतीय दूतावास किंग्स्टन ने बताया कि 6 नवंबर को भारतीय वायुसेना का C-17 विमान 20 टन राहत सामग्री लेकर जमैका पहुंचा। इसमें BHISHM मेडिकल ट्रॉमा यूनिट, जनरेटर, टेंट, बिस्तर, किचन किट, सोलर लैंप, हाइजीन किट आदि शामिल थे। जमैका के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘इस मदद से राहत कार्यों में तेजी आएगी।’

तूफान मेलिसा ने मचाई भयंकर तबाही

मेलिसा 150 साल में कैरिबियन क्षेत्र में आया सबसे खतरनाक तूफान था। जमैका, क्यूबा और हैती में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन की वजह से तमाम इमारतें ढह गईं। पश्चिमी जमैका में 50 लाख मीट्रिक टन मलबा जमा हुआ, जो कि करीब 5 लाख बड़े ट्रकों के बराबर है। जमैका की GDP का करीब 30 फीसदी बर्बाद हो गया। इसके अलावा हैती और जमैका में अब तक 75 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि लाखों लोग अभी भी मदद की आस में हैं। ऐसे में भारत की तुरंत भेजी गई मदद ने दोनों देशों के लोगों के दिल जीत लिए हैं।

Related Post

छोटा इस्लामिक राष्ट्र, बड़ी दोस्ती: PM मोदी करेंगे यात्रा, 1971 की जंग में भारत का समर्थक

Posted by - December 12, 2025 0
यह कहानी अरब दुनिया के सबसे पुराने स्वतंत्र देश की है. 17वीं शताब्दी में यह देश फारस की खाड़ी और…

FIFA World Cup 2026 Day 3: ब्राजील-मोरक्को महामुकाबले पर दुनिया की नजरें, कतर-स्विट्जरलैंड भी होंगे आमने-सामने

Posted by - June 13, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम की ओर बढ़ रहा है। टूर्नामेंट के तीसरे दिन यानी 13…

England vs Norway: क्वार्टर फाइनल से पहले British Airways और Norwegian Airlines की अनोखी शर्त, हारने वाली बदलेगी अपना Logo

Posted by - July 11, 2026 0
: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल से पहले इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच मुकाबले का रोमांच अब फुटबॉल…

भारत पहुंचीं जापान की PM साने ताकाइची, मोदी से होगी अहम बैठक; आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

Posted by - July 2, 2026 0
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद…

नोबेल शांति पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं होंगी मारिया मचादो, अब किसे मिलेगा सम्मान?

Posted by - December 11, 2025 0
वेनेजुएला की विपक्षी नेता और 2025 में शांति का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली मारिया मचादो आज बुधवार को हो रहे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *