आतंकी साजिश – फरीदाबाद में 300 किलो आरडीएक्स बरामद

102 0

आतंकी साजिश – फरीदाबाद में 300 किलो आरडीएक्स बरामद

कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद के धौज इलाके में एक डॉक्टर के आवास पर छापा मार कर करीब 300 किलो आरडीएक्स बरामद किया है। आरोपी डॉक्टर, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा बताया जा रहा है , उसे दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद के धौज में डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में आरडीएक्स बरामद किया है। पुलिस को कमरे से 14 बैग, 2 ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एके-47 बरामद हुई है। धौज इलाके में हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी मुजाहिल शकील की निशानदेही पर यह कार्रवाई की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी डॉक्टर की निशानदेही पर उसके आवास पर छापा मारा गया वहां से पुलिस टीम को 14 बैग आरडीएक्स, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल और एक एके-47 राइफल बरामद हुई। इस बरामदगी से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। आरडीएक्स एक बहुत शक्तिशाली विस्फोटक है और इसका इतनी बड़ी मात्रा में मिलना किसी बड़े खतरे की ओर इशारा करता है।

अनंतनाग के डॉक्टर आदिल के जरिए मुजाहिल शकील तक पहुंची पुलिस

यूपी के सहारनपुर से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से संबंधों के चलते अनंतनाग के रहने वाले एक डॉक्टर आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। इसी कड़ी में कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में किराए पर रह रहे डॉक्टर के कमरे में छापा मारा। जानकारी में आया है कि कश्मीरी डॉक्टर मुजाहिल शकील ने फरीदाबाद में किराए पर कमरा लिया था। उसने यह कमरा सिर्फ अपना सामान रखने के लिए लिया था , आरोपी डॉक्टर खुद यहां नहीं रहता नहीं था।

पुलिस ने कमरे से 14 बैग बरामद किए हैं, जिनमें 300 किलो आरडीएक्स, एके 47 राइफल, 84 कारतूस और केमिकल रखा हुआ था। तीन महीने पहले किराये पर कमरा लिया था। बताया जा रहा है कि डॉक्टर शकील ने 3 महीने पहले ही किराये पर कमरा लिया था।

आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में चार राज्यों जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और गुजरात से इस मामले के कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि , डॉक्टर ने कमरा किराये पर लेते हुए मकान मालिक से कहा था कि उसे यहां सिर्फ थोड़ा – सा सामान रखना है। उसके बाद उसने कमरे में कई बैग रख दिए । बैग में क्या रखा है, इस जानकारी मे मकान मालिक के साथ किसी और ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई।

 

Related Post

लातूर में कोयता गैंग की दहशत, बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, CCTV फुटेज आया सामने

Posted by - November 1, 2025 0
महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लातूर: शहर…

बेंगलुरु: युवक की मौत को पहले रोड एक्सीडेंट माना गया, जब CCTV मिला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

Posted by - November 1, 2025 0
बेंगलुरु में एक युवक की मौत चर्चा में है। पहले ये माना गया कि युवक की मौत रोड एक्सीडेंट से…

भोपाल में नकाबपोश बदमाशों का तांडव: कैफे में तलवार और डंडों से तोड़फोड़, सामने आया

Posted by - November 19, 2025 0
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां बेखौफ बदमाशों द्वारा लोगों में…

राजस्थान: पाकिस्तान में रिश्तेदारी, नाबालिग ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, जानें कैसे चलाता था नशे का काला कारोबार

Posted by - November 1, 2025 0
राजस्थान में एक नाबालिग ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किया गया है। पिता की मौत के बाद उसने नशे का कारोबार संभाल…

कोयंबटूर में हृदयविदारक वारदात: कॉलेज छात्रा का अपहरण कर किया गया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने गठित कीं 7 विशेष टीमें

Posted by - November 3, 2025 0
कोयंबटूर (तमिलनाडु): तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोयंबटूर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *