थायराइड से पीड़ित शहनाज गिल ने कैसे घटाया वजन, एक्ट्रेस ने बताया फिट रखने के लिए क्या होता है सबसे जरूरी

83 0

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड की बबली गर्ल शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी फिल्म इक कुड़ी को लेकर तो वो पहले से ही फैन्स की तारीफें बटोर रही हैं. अपनी फिटनेस और वेटलॉस को लेकर भी वो लंबे समय से लाइमलाइट में हैं.

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड की बबली गर्ल शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी फिल्म इक कुड़ी को लेकर तो वो पहले से ही फैन्स की तारीफें बटोर रही हैं. अपनी फिटनेस और वेटलॉस को लेकर भी वो लंबे समय से लाइमलाइट में हैं. हालांकि वेट लॉस जर्नी उनके लिए बहुत आसान नहीं रही. इसका खुलासा खुद शहनाज गिल ने ही किया है. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि वे थायरॉयड की समस्या से जूझ रही हैं. जिसकी वजह से उनका वजन घटाना आसान नहीं था. इसके बावजूद शहनाज ने खुद को फिट और कॉन्फिडेंट बनाए रखा.

थायरॉयड से जंग, लेकिन हिम्मत बरकरार

शहनाज ने एक इंटरव्यू में मुस्कुराते हुए कहा, ‘अभी मेरा वजन 55 किलो है. थायरॉयड के साथ फिट रहना आसान नहीं, पर मैं डिसिप्लिन में रहती हूं.’ उन्होंने बताया कि थायरॉयड के कारण उन्हें कई बार थकान, मूड स्विंग और वजन बढ़ने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा. फिर भी उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया.

वो कहती हैं, ‘पहले तो लगा कि वजन घटाना नामुमकिन है, पर धीरे-धीरे मैंने समझा कि अगर आप खुद से प्यार करते हैं तो शरीर भी साथ देता है.’ शहनाज ने बताया कि उन्होंने अपने खान पान में बदलाव किए, जंक फूड से दूरी बनाई और हर दिन योगा और वर्कआउट को रूटीन का हिस्सा बनाया.

डिसिप्लिन और पॉजिटिविटी से मिली जीत

शहनाज का मानना है कि फिटनेस सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि आत्मविश्वास के लिए भी ज़रूरी है. उन्होंने कहा, ‘लोग सोचते हैं कि सेलिब्रिटीज के लिए फिट रहना आसान होता है, पर असल में ये सबसे बड़ी जंग खुद से होती है.’ उनकी बातों ने फैंस का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि शहनाज न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि अंदर से भी स्ट्रॉन्ग हैं.‘इक कुड़ी’ की रिलीज के साथ शहनाज ने साबित कर दिया कि चाहे हालात जैसे भी हों, पॉजिटिविटी और मेहनत से हर मुश्किल को मात दी जा सकती है. और जो लोग शहनाज गिल को अच्छे से जानते हैं वो ये भी कह सकते हैं कि यही असली ‘शहनाज वाइब’ है.

Related Post

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes: जीवन का नजरिया बदल देंगी सरदार वल्लभभाई पटेल की ये बातें, यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार

Posted by - October 31, 2025 0
Sardar Vallabhbhai Patel Quotes: आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर यहां पढ़ें…

विज्ञापन जगत के दिग्गज पीयूष पांडे का निधन, ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ के रचनाकार

Posted by - October 24, 2025 0
भारतीय विज्ञापन जगत के प्रमुख चेहरे और ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ के रचनाकार पीयूष पांडे का गुरुवार को 70 वर्ष…

45 साल की उम्र में मां बनीं संभावना सेठ, 10 साल का इंतजार खत्म, जुड़वा बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

Posted by - June 12, 2026 0
भोजपुरी और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक…

करीना कपूर ने ठुकराया था ‘मीनम्मा’ का रोल, दीपिका पादुकोण ने बना दिया बॉलीवुड का आइकॉनिक किरदार

Posted by - August 7, 2026 0
बॉलीवुड की कुछ फिल्में और उनके किरदार समय के साथ भी लोगों के दिलों से नहीं उतरते। ऐसी ही एक…

Awarapan की ‘आलिया’ अब 43 की उम्र में भी लगती हैं बेहद खूबसूरत, जानें कौन हैं इमरान हाशमी की ऑनस्क्रीन लव स्टोरी वाली एक्ट्रेस

Posted by - August 6, 2026 0
‘आवारापन 2’ का ट्रेलर रिलीज होते ही 2007 की सुपरहिट कल्ट फिल्म ‘आवारापन’ एक बार फिर चर्चा में आ गई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *