दिल्ली ब्लास्ट पर भारत के साथ खड़ी ट्रंप सरकार, धमाके को लेकर आया इजरायल का भी बड़ा बयान

78 0

Delhi Red Fort blast: दिल्ली पुलिस ने फोरेंसिक सबूतों और खुफिया सूचनाओं के बाद संभावित आतंकी संबंधों को खोजने के लिए UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) की धाराएं लगा दी हैं.

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए. ऐसे में अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट (गृह मंत्रालय) ने इस घटना पर शोक जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर  लिखा, “हमारी संवेदनाएं नई दिल्ली में हुए भयानक विस्फोट से प्रभावित लोगों के साथ हैं. हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखना जारी रखे हुए हैं. उन परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.”

वहीं भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने X पर एक पोस्ट में लिखा, “कार विस्फोट के बाद दिल्ली में दिल दहला देने वाला दृश्य, जिसमें कई लोग मारे गए और घायल हुए. पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदना. जो लोग जीवित बचे हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. बचावकर्मियों और सुरक्षा बलों की प्रशंसा.”

Related Post

4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स को लेकर चीन का ‘शेनझोउ-21’ यान पहुंचा अंतरिक्ष, बनाया तेज गति का रिकॉर्ड

Posted by - November 1, 2025 0
चीन ने अपने 3 एस्ट्रोनॉट्स को 4 चूहों के साथ में अंतरिक्ष की यात्रा करने भेजा है। चीन इनके माध्यम…

भारत पहुंचीं जापान की PM साने ताकाइची, मोदी से होगी अहम बैठक; आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा पर फोकस

Posted by - July 2, 2026 0
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची अपने पहले आधिकारिक भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री बनने के बाद…

मैं युवा हूं, मुस्लिम हूं… न्यूयॉर्क में ‘धूम’ मचाने वाले ममदानी की ट्रंप को खुली ललकार

Posted by - November 5, 2025 0
Zohran Mamdani vs Donald Trump: न्यूयॉर्क के नए मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को सीधे…

रूस से युद्ध के बीच भ्रष्टाचार कांड के चक्र से घिरे जेलेंस्की, यूक्रेनी शहरों में सेना प्रमुख के दौरे ने मचाई खलबली

Posted by - November 14, 2025 0
रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भ्रष्टाचार कांड के चक्कर से निपटने के प्रयासों में जुटे हैं।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *