ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने नई पार्टी बनाने की घोषणा की

88 0

टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह ममता का साथ छोड़कर नई पार्टी बनाएंगे। पार्टी की रूपरेखा 22 दिसंबर को घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 22 तारीख को 50 हजार लोगों को साथ में लेकर बरहमपुर के टेक्सटाइल मोड पर घोषणा करेंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का ऐलान होने में अभी समय है, लेकिन ममता की पार्टी में दरार पड़ चुकी है। विधायक हुमायूं कबीर ने चुनाव से पहले फिर एक बार नई पार्टी बनाने की घोषणा की है। अगले साल बंगाल में विधानसभा चुनाव हैं। उससे पहले तृणमूल कांग्रेस के भरतपुर विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वह तृणमूल कांग्रेस छोड़कर नई पार्टी बनाएंगे। नई पार्टी की रूपरेखा 22 दिसंबर को घोषित की जाएगी। हुमायूं ने मुर्शिदाबाद स्थित अपने घर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही।

हुमायुं कबीर ने कहा, “मेरे साथ कौन कौन लोग रहेंगे यह मैं 22 दिसंबर को बताऊंगा। लाइन से उन लोगों पद का घोषणा करूंगा। मैं चेयरमैन के रूप रहूंगा यह मैंने पहले ही घोषणा कर दी है और मेरे साथ सेक्रेटरी, जनरल सेक्रेटरी, ट्रेजरार जो लोग बनेंगे वह हावड़ा, उत्तर 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, कुचबिहार जिले से होंगे। 22 तारीख को 50 हजार लोगों को साथ में लेकर बरहमपुर के टेक्सटाइल मोड पर घोषणा करूंगा।”

टीएमसी पर साधा निशाना

हुमायूं कबीर ने कहा कि जो लोग कैलकुलेशन कर रहे हैं, जिन लोगों का रिपोर्ट देखकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं, वह गलत साबित होंगे। वह बीजेपी को 50 सीटों से नीचे ले आएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को 250 से ज्यादा सीट मिलेंगी। उन्होंने कहा कि वह तीन बार पावर में आए हैं। पहली दफा कांग्रेस को साथ लेकर 182 सीट लाए थे। उसके बाद कांग्रेस को छोड़कर 211 सीट लाए। 2021 में 213 सीट मिली थीं। उसके बाद भी संतुष्टि नहीं है।

ममता बनर्जी को दी चुनौती

कबीर ने कहा कि हल्दिया के तापसी मंडल को आईसीडीएस का अध्यक्ष बनाना पड़ता है। अलीपुर के सुमन कांजीलाल को लाकर पब्लिक अकाउंट कमेटी का अध्यक्ष बनाना पड़ता है और मुर्शिदाबाद में 20 विधायकों की बातों के लिए कोई जगह नहीं है, उन विधायकों की बातों का कोई महत्व नहीं है। उन्होंने कहा, “सीटों की संख्या कितनी नीचे आ जाएगी, वह (ममता बनर्जी) और उनकी पार्टी जाने। मैं जो पार्टी बनाऊंगा उसका रिजल्ट क्या होगा, वह काउंटिंग के दिन ही जनता बताएगी और सब साबित हो जाएगा। मैं खुद रेंजी नगर से चुनाव लड़ूंगा और ममता बनर्जी टीएमसी से रबीउल आलम को मैदान में उतारें, मैं उन्हें 30 हजार वोटों से हराऊंगा।

Related Post

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 6 नक्सलियों की पहचान हुई, सेंट्रल एरिया कमेटी का प्रभारी भी ढेर

Posted by - November 14, 2025 0
एनकाउंटर में मारे गए छह नक्सलियों में तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनके पास से एके-47 राइफल समेत भारी…

सीमांचल में ओवैसी फैक्टर ने काम किया ..’, हारे हुए उम्मीदवारों ने राहुल गांधी को बताया बिहार में कांग्रेस की हालत ?

Posted by - November 28, 2025 0
बिहार में कांग्रेस चुनाव क्यों हारी…इसको लेकर राहुल गांधी ने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की। कई हारे…

CM मोहन यादव ने पूरा किया एक और संकल्प, नर्मदा में छोड़े कई मगरमच्छ, जानें क्या होगा फायदा

Posted by - October 31, 2025 0
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में नर्मदा नदी में कई मगरमच्छों को छोड़कर वन्यजीव संरक्षण का…

पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसले: फीस रेगुलेशन बिल, आउटसोर्स कर्मचारियों को राहत, 3 डिजिटल यूनिवर्सिटी समेत कई अहम मंजूरियां

Posted by - August 6, 2026 0
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, ग्रामीण विकास, पर्यावरण और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *