अब एक अलग भारत है, 20 साल पुरानी स्ट्रैटजी…’ अहमद पटेल की बेटी ने कांग्रेस लीडरशिप को घेरा

82 0

मुमताज पटेल ने कहा, ‘हमें समय के साथ बदलना होगा. हम 10 साल पहले, 20 साल पहले, 30 साल पहले जिस तरह काम करते थे, उस तरह अब नहीं चल सकता. हम अब एक अलग भारत का सामना कर रहे हैं. हम एक अलग सरकार का सामना कर रहे हैं.’

बिहार चुनाव के नतीजों में महागठबंधन को मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस के अंदर भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं. नतीजों के दिन कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने बिना किसी का नाम लिए पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए थे. उन्होंने बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि अब कोई बहाना बनाने, दोष मढ़ने के बजाय अपने भीतर झांककर देखने और सच्चाई को स्वीकारने का समय है. न जाने कितने वफादार और जमीनी कार्यकर्ता, जो हर मुश्किल हालात में पार्टी के साथ खड़े रहे हैं. वह कब तक सफलता के लिए इंतजार करेंगे. पार्टी कुछ ऐसे लोगों के हाथ में है, जो जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं. यही लोग कांग्रेस की दुर्गति के लिए जिम्मेदार हैं. ऐसे तो वह बार-बार असफल ही होते रहेंगे.

इस दौरान उन्होंने कहा, मैंने यह ट्वीट सच्ची भावना से किया है. मैंने जब टीवी पर नतीजे देखे तो मुझे दुख हुआ. पार्टी कार्यकर्ता दशकों से कांग्रेस के लिए मेहनत कर रहे हैं, मुझे उनके लिए बुरा लगता है.

Related Post

बीजेपी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर जीतीं 89 सीटें, जानें 2020 के मुकाबले कैसा रहा पार्टी का स्ट्राइक रेट

Posted by - November 15, 2025 0
पटना: बिहार के सियासी मैदान में अगर क्रिकेट की भाषा इस्तेमाल करें, तो NDA ने इस बार ‘सेंचुरी’ नहीं, बल्कि ‘डबल…

टूटी पॉलिटिक्स, बिखरा परिवार… समेटने में जुटे लालू यादव को आई पुराने ‘संकटमोचकों’ की याद

Posted by - November 17, 2025 0
लालू फिलहाल पार्टी और परिवार दोनों तरफ से बड़े संकट में हैं. बात उनके हाथ से निकल चुकी है. ऐसे…

नौसेना में शामिल हुआ सबसे बड़ा सर्वे शिप ‘इक्षक’, जानें इसकी खासियत

Posted by - November 7, 2025 0
इस पोत का निर्माण कोलकात्ता के गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड ने किया है. इस युद्धपोत का डिज़ाइन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *