ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने राफेल के खिलाफ अभियान चलाया, एक देश में रुकवा दी बिक्री- अमेरिकी कमीशन

89 0

अमेरिकी संसद में यूएस-चीन आर्थिक और सुरक्षा समीक्षा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट में सामने आई चीन की करतूत, चीन ने राफेल के खिलाफ फेक प्रोपेगेंडा फैलान के लिए AI का इस्तेमाल किया, वीडियो गेम के विजुअल वायरल करवाए.

चीन की साजिश एक बार फिर सामने आई है. चीन ने राफेल फाइटर जेट की बिक्री को कम करने और अपने खुद के बनाए J-35 फाइटर जेट को बढ़ावा देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक फेक न्यूज वाला कैंपेन चलाया था. अमेरिकी संसद में यूएस-चीन आर्थिक और सुरक्षा समीक्षा आयोग की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और उसके पाले आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और उसमें राफेल जेट ने पाकिस्तान को चोट देने का काम किया था.

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अपना फेक प्रोपेगेंडा फैलान के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से भारतीय विमानों के नकली ‘मलबे’ वाली तस्वीरें बनाईं. साथ ही उसने वीडियो गेम के विजुअल और तस्वीरों का भी इस्तेमाल किया. इन सबको फैलाने और फेक कैंपेन चलाने के लिए चीन ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स का इस्तेमाल किया. इसके जरिए चीन ने यह दिखाने की कोशिश की कि 7-10 मई के बीच भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान भारत के राफेल जेट नष्ट हुए हैं.

ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तान को चीन की पूरी मदद मिली थी

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन अपने सदाबहार दोस्त पाकिस्तान की हर मुमकिन मदद कर रहा था. जुलाई में उपसेना प्रमुख (क्षमता विकास एवं निर्वाह)  लेफ्टिनेंट जनरल राहुल आर सिंह ने चीन-पाकिस्तान के इस नापाक नेक्सस के बेनकाब किया था. उनके मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान की हर संभव मदद की थी. उनके मुताबिक इस संघर्ष के दौरान पाकिस्तान चीनी हथियारों की प्रयोगशाल बना हुआ था.

Related Post

दुबई एयर शो में बड़ा हादसा: तेजस एयर क्राफ्ट क्रैश, पायलट की मौत

Posted by - November 21, 2025 0
दुबई/नई दिल्ली: दुबई एयर शो में डेमोंस्ट्रेशन में हिस्सा ले रहा एक तेजस प्लेन शुक्रवार दोपहर को क्रैश हो गया. इस…

अमेरिकी सीनेट ने शटडाउन समाप्त करने वाला विधेयक पास किया, अब फैसला सदन के हाथ में

Posted by - November 11, 2025 0
वाशिंगटन, 11 नवंबर 2025: अमेरिकी सीनेट ने सरकार के 41 दिनों से जारी शटडाउन को समाप्त करने के लिए सोमवार…

ईरान युद्ध पर अमेरिका का अब तक 3.6 लाख करोड़ खर्च! नए फंड की मांग पर संसद में रक्षा मंत्री से तीखे सवाल

Posted by - August 3, 2026 0
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष के बीच अमेरिका पर युद्ध का आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।…

G-20 Summit के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मिले मोदी, एक दूसरे का पूछा हालचाल

Posted by - November 22, 2025 0
दक्षिण अफ्रीका में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और पीएम मोदी की मुलाकात…

अप्रैल में चीन जाऊंगा और फिर जिनपिंग को अमेरिका बुलाऊंगा…फोन कॉल के बाद ट्रंप का ऐलान

Posted by - November 25, 2025 0
चीन की आधिकारिक न्‍यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार शी ने सोमवार को फोन पर ट्रंप से कहा कि ताइवान की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *