Mutual Fund SIP में पैसे लगाकर पाना चाहते हैं तगड़ा रिटर्न ? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकता है नुकसान

75 0

Mutual Fund investment: ज्यादातर लोग मार्केट गिरने पर डर जाते हैं और SIP बंद कर देते हैं.यह सबसे बड़ी गलती है.मार्केट गिरने का समय ही SIP का असली फायदा देता है, क्योंकि इस समय आपको ज्यादा यूनिट मिलती हैं. जब मार्केट ऊपर जाता है, तो इन्हीं यूनिट से अच्छा रिटर्न बनता है.

आज हर कोई अपने पैसों को बढ़ाने के लिए म्यूचुअल फंड में निवेश (Mutual Fund investment)कर रहा है. खासकर SIP यानी हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम डालकर बड़ा फंड तैयार करने का तरीका लोग सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वजह साफ है कि कम रकम से भी बड़ी बचत हो जाती है और लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिल जाता है.

लेकिन कई लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं जिनका असर सीधे उनके रिटर्न पर पड़ता है. अगर आप भी SIP करते हैं, तो इन गलतियों को समझना बहुत जरूरी है.

SIP से तगड़ा रिटर्न चाहते हैं तो इन गलतियों से बचें

1. मार्केट गिरते ही SIP रोक देना

ज्यादातर लोग मार्केट गिरने पर डर जाते हैं और SIP बंद कर देते हैं.यह सबसे बड़ी गलती है.मार्केट गिरने का समय ही SIP का असली फायदा देता है, क्योंकि इस समय आपको ज्यादा यूनिट मिलती हैं. जब मार्केट ऊपर जाता है, तो इन्हीं यूनिट से अच्छा रिटर्न बनता है. इसलिए गिरावट के समय SIP बंद करना नहीं, बल्कि इसे जारी रखना फायदेमंद होता है.

2. SIP हमेशा के लिए बंद कर देना गलत

जीवन में कभी अचानक खर्च सामने आ सकता है जैसे शादी, घर का खर्च, नौकरी जाना आदि. ऐसे समय में SIP रोकना ठीक है लेकिन इसे हमेशा के लिए बंद कर देना गलत है.आप चाहे तो कुछ महीने के लिए रोककर बाद में फिर शुरू कर सकते हैं.या चाहें तो अमाउंट कम कर सकते हैं. SIP इसी वजह से सबसे बेहतरीन निवेश तरीका है.

3. हर फंड को सही समझकर निवेश करना

कई लोग यह मान लेते हैं कि कोई भी फंड उन्हें अच्छा रिटर्न दे देगा.लेकिन हर फंड हर व्यक्ति के लिए सही नहीं होता. कई लोग यह एक बड़ी गलती कर बैठते हैं कि वे सिर्फ पिछले रिटर्न देखकर किसी भी फंड को अच्छा मान लेते हैं.समझदारी इसी में है कि आप किसी भी फंड में पैसा लगाने से पहले उसे सही से समझें.सिर्फ रिटर्न नहीं, अपनी जरूरत देखकर  निवेश करें.

 फंड चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • वह फंड किस तरह के एसेट (जैसे इक्विटी या डेट) में निवेश करता है
  • आपका व्यक्तिगत वित्तीय लक्ष्य क्या है ?जैसे घर खरीदना या रिटायरमेंट
  • आपका निवेश समय कितना है यानी आप कितने समय तक पैसा रोक सकते हैं
  • सिर्फ रिटर्न देखकर फंड चुनना गलत है.

सिर्फ हाई रिटर्न को देखकर फंड चुनना खतरनाक हो सकता है. आपको हमेशा अपनी रिस्क लेने की क्षमता और निवेश के लक्ष्य के साथ फंड की स्ट्रैटजी मिलान कर लेना  चाहिए .तभी आपका निवेश आपको सही मायने में फायदा पहुंचाएगा.

Related Post

Small Saving Schemes: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट को भूल जाइए! यहां मिल रही हैं 8.2% तक की ब्याज दरें, जानें 5 सबसे बढ़िया स्कीम

Posted by - November 15, 2025 0
अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो स्मॉल सेविंग स्कीम आपके लिए सबसे…

सेरेन कम्युनिटीज, एसेट होम्स केरल में 4 वरिष्ठ-आवास परियोजनाओं का निर्माण करेंगे

Posted by - November 18, 2025 0
कोलंबिया पैसिफिक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवास उपलब्ध कराने वाली कंपनी सेरेन कम्युनिटीज ने केरल स्थित डेवलपर एसेट होम्स…

RBI के आज के फैसले पर टिकी करोड़ों लोगों की नजर, बढ़ेगी EMI या मिलेगी राहत? आज होगा बड़ा ऐलान

Posted by - August 5, 2026 0
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की अहम बैठक के बाद आज सुबह 10 बजे गवर्नर संजय…

डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे मजबूत, भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद से बढ़ी रफ्तार

Posted by - June 19, 2026 0
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर बढ़ती उम्मीदों के बीच शुक्रवार को भारतीय रुपया मजबूती के…

Google Pixel 11 सीरीज अगले महीने होगी लॉन्च! कीमत बढ़ने की पुष्टि, मिलेगा नया Pixel Glow फीचर

Posted by - July 27, 2026 0
अमेरिकी टेक कंपनी Google अगले महीने अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Google Pixel 11 लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *