मेरी सोच बदल गई है… न्यूयॉर्क मेयर ममदानी से मुलाकात के बाद ट्रंप के बदल गए सुर

83 0

ट्रंप ने कहा कि हम सब बदलते हैं. जब मैं पहली बार सत्ता में आया था, तब से मैं बहुत बदल गया हूं… हमने कुछ बातों पर चर्चा की… लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वह बहुत अच्छा काम कर सकते हैं.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मुस्लिम मेयर जोहरान ममदानी से व्हाइट हाउस में मुलाकात की. ममदानी पर तीखे हमले करने वाले ट्रंप के सुर मुलाकात के बाद बदले नजर आए. उन्होंने कहा कि हमने मतभेदों की बजाय जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए साझा लक्ष्यों पर फोकस किया है. राष्ट्रपति ने पहले कहा था कि ममदानी एक ‘100 प्रतिशत कम्युनिस्ट पागल’ और ‘पूरी तरह से पागल’ हैं. वहीं ममदानी ने ट्रंप प्रशासन को ‘अधिनायकवादी’ कहा था और खुद को ‘डोनाल्ड ट्रंप का सबसे बुरा सपना’ बताया था. ट्रंप के बेटे ने भी ममदानी को हिंदू और यहूदी विरोधी बताया था.

न्यूयॉर्क में रहना आरामदायक लगेगा

ममदानी ने न्यूयॉर्क में मुफ्त बस सेवा, घरों का किराया कम करने जैसे वादे किए हैं. ममदानी ने महंगाई को ठीक वैसे ही मुद्दा बनाया था, जैसे राष्ट्रपति ट्रंप ने 2024 के चुनाव में किया था. ट्रंप ने मुलाकात के बाद कहा, ‘हम सब बदलते हैं. जब मैं पहली बार सत्ता में आया था, तब से मैं बहुत बदल गया हूं… हमने कुछ बातों पर चर्चा की… लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि वह बहुत अच्छा काम कर सकते हैं. मुझे लगता है कि वह कुछ रूढ़िवादी लोगों को चौंका देंगे.’ यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें नये मेयर के अधीन शहर में रहना आरामदायक लगेगा, राष्ट्रपति ने कहा: ‘मुझे सचमुच ऐसा लगेगा, खासकर बैठक के बाद.’

ट्रंप ने की ममदानी की तारीफ

ट्रंप ने कहा, ‘हमारे बीच एक बात समान है, हम चाहते हैं कि हमारा यह शहर, जिसे हम प्यार करते हैं, अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन करे.’ उन्होंने ममदानी के चुनावी प्रदर्शन की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने इस दौड़ में ‘कई चतुर लोगों’ को हराया है. न्यूयॉर्क शहर के नवनिर्वाचित मेयर ने संवाददाताओं को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात काफी फलदायी रही और दोनों नेताओं ने अपने साझा गृहनगर के प्रति प्रेम व्यक्त किया. ममदानी ने ओवल ऑफिस में कहा, ‘राष्ट्रपति के साथ बिताया गया समय मेरे लिए बहुत अच्छा रहा. बातचीत की सराहना करता हूं. मैं न्यूयॉर्कवासियों के लिए वह किफायती सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.’

Related Post

दुनिया की पहली नैरो-गेज हाइड्रोजन ट्रेन लॉन्च, धुएं की जगह छोड़ेगी सिर्फ भाप

Posted by - June 25, 2026 0
रेल परिवहन के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इटली में दुनिया की पहली नैरो-गेज हाइड्रोजन ट्रेन पेश…

शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद बांग्लादेश के हालात कैसे हैं?

Posted by - November 18, 2025 0
Sheikh Hasina sentenced to death: इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने ‘मानवता के खिलाफ अपराधों’ के मामले में बांग्लादेश की पूर्व…

अब अमेरिका रूस को खतरा नहीं मानेगा! पुतिन को भायी ट्रंप की ‘दोस्ती वाली’ नई विदेश नीति

Posted by - December 8, 2025 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नई राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति लेकर आए हैं जिसके अनुसार अब अमेरिका रूस को प्रत्यक्ष खतरा…

अगले साल भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप! विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया बड़ा ऐलान

Posted by - June 27, 2026 0
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *