पार्लियामेंट में कुत्ता लाने पर खड़े हुवे सवाल तो भड़कीं कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी, जानें क्या कहा

80 0

संसद भवन परिसर में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की गाड़ी में एक कुत्ता दिखाई दिया. इस पर हुए सवालों से कांग्रेस सांसद रेणुका भड़क गईं और कहा कि क्या संसद में कुत्ता लाने पर कोई कानून है?

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के संसद भवन परिसर में एक कुत्ता को लाने पर विवाद हो गया. इस मामले पर विवाद पर कांग्रेस सांसद भड़क भी गईं. उन्होने पूछा कि क्या संसद में ऐसा कोई कानून है कि कुत्ता नहीं लाना है? दरअअसल, आज संसद में रेणुका की गाड़ी में एक कुत्ता भी दिखा. आगे की सीट पर बैठे सहायक की गोद में वो कुत्ता दिखा. इसी को लेकर मीडिया रेणुका से सवाल पूछने लगे. इसपर रेणुका गुस्से में दिखीं.

सम्बंधित कानून का जिक्र

इसी दौरान उन्होंने कहा, कौन सी फोटो, कहीं कानून बना हुआ है क्या? उन्होंने कहा कि मैं रास्ते में आ रही थी, वहां एक स्कूटर वाले और कार वाले की टक्कर हुई. उसके आगे ये छोटा पिल्ला निकलकर सड़क पर घूम रहा था. मैंने सोचा ये किसी पहिए के नीचे आ जाएगा. तो मैंने उठाकर उसे गाड़ी में रख लिया और संसद लाई. रेणुका ने कहा कि मैंने इसे वापस भी भिजवा दिया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि गाड़ी भी गई और कुत्ता भी गया. तो किस बात की चर्चा चल रही है?

सरकार के पास क्या है उपाय

संसद परिसर में कुत्ता लाने पर सवाल पूछने से भड़कीं रेणुका ने कहा कि हम किसी गूंगे जानवर की हम देखभाल करते हैं तो वो चर्चा बन गई और कुछ है ही नहीं क्या सरकार के पास? मैंने कहां जाऊंगी मैं संसद में हूं, मैंने कुत्ते को घर भिजवा दिया. बोली इसको रखो घर पर. रेणुका ने कहा कि उनके पास ऐसे ही बहुत सारे कुत्ते हैं. उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसे सड़क पर जो कुत्ते हैं बहुत सारे हैं. चाहिए तो 10-20 पेश करूं.

Related Post

लालू प्रसाद का आरोप: छठ पूजा के लिए बिहार जाने वाली ट्रेनों की संख्या पर्याप्त नहीं

Posted by - October 25, 2025 0
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने शनिवार (25 अक्टूबर, 2025) को केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह बिहार में…

Live Updates: प्रेसिडेंशियल रेफरेंस पर SC सुना रहा फैसला, विधयेक मंजूरी की समयसीमा से जुड़ा है मामला

Posted by - November 20, 2025 0
पांच न्यायाशीधों की पीठ ने विधेयकों पर कार्रवाई करने को लेकर राज्यपाल एवं राष्ट्रपति के लिए समय सीमा तय करने…

लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी बोलीं- मेरा कोई परिवार नहीं, मुझे चप्पल से मारा जाएगा

Posted by - November 17, 2025 0
बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का परिवार टूटता नजर आ रहा है.…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *