रूस की सबसे अमीर महिला कौन है? इतनी संपत्ति की है मालकिन, दुनिया में है दबदबा

90 0

रूस की ये सबसे अमीर महिला पहले इंग्लिश टीचर और सात बच्चों की मां थीं। उन्होंने 2004 में ई-कॉमर्स रिटेलर वाइल्डबेरीज़ शुरू किया था। आज उसका दबदबा पूरी दुनिया में है।

रूस में अरबपतियों की कमी नहीं, लेकिन उनमें से एक नाम हाल ही में सबसे ज्यादा चर्चा में है- तात्याना किम। कम उम्र में अपार दौलत की मालिक बनी किम आज रूस की सबसे अमीर महिला मानी जाती हैं। अरबों डॉलर की संपत्ति और कंपनी में विशाल हिस्सेदारी के साथ उन्होंने न सिर्फ रूस, बल्कि वैश्विक अरबपति लिस्ट में भी अपना दबदबा कायम किया हुआ है। जानिए, कितनी है उनकी संपत्ति और कैसे बनीं वो दुनिया की सबसे प्रभावशाली युवा महिलाओं में से एक। फोर्ब्स ने कुछ महीने पहले ही रूस में सबसे अमीर महिला की लिस्ट जारी की है, जिसमें तात्याना किम पहले नंबर पर है।

कितनी है कुल संपत्ति

फोर्ब्स के मुताबिक, तात्याना किम की कुल संपत्ति का अनुमान 7.1 अरब डॉलर (लगभग 571 अरब रूबल) लगाया गया है। वर्ष 2021 में भी वह विश्व के अरबपतियों की सूची में शामिल थीं, उस समय उनकी संपत्ति 13 अरब डॉलर बताई गई थी। अपने पूर्व पति बकालचुक से हाई-प्रोफाइल तलाक के बाद, किम ने कंपनी में 64.35 प्रतिशत हिस्सेदारी अपने पास बरकरार रखी, जिसके चलते उनकी संपत्ति में स्थिरता बनी रही।

किम का सफर

तात्याना किम, जिन्हें पहले तात्याना बाकलचुक के नाम से जाना जाता था, पहले इंग्लिश टीचर और सात बच्चों की मां थीं। उन्होंने 2004 में ई-कॉमर्स रिटेलर वाइल्डबेरीज़ शुरू किया था। उन्होंने 28 साल की उम्र में मैटरनिटी लीव पर अपने मॉस्को अपार्टमेंट में यह बिज़नेस शुरू किया था। उनके पति, व्लादिस्लाव बाकलचुक, जो एक IT टेक्नीशियन हैं, जल्द ही उनके साथ जुड़ गए। शुरुआती सालों में, उन्होंने जर्मन रिटेलर ओटो के कपड़े दोबारा बेचे।

ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज़ की फाउंडर 50 वर्षीय तातियाना किम और उनके एक्स-हस्बैंड व्लादिस्लाव बाकलचुक ने अपने हाई-प्रोफाइल तलाक की कार्रवाई में सेटलमेंट फाइनल कर लिया है। यह कपल फरवरी 2025 में तलाक फाइनल होने के बाद से प्रॉपर्टी के झगड़े में उलझा हुआ था, जब रूस के सबसे बड़े ऑनलाइन रिटेलर वाइल्डबेरीज़ का आउटडोर एडवरटाइजिंग कंपनी रस ग्रुप के साथ विवादित मर्जर हुआ था।

Related Post

एस्ट्राजेनेका और सन फार्मा ने भारत में हाइपरकेलेमिया दवा के वितरण के लिए समझौता किया

Posted by - November 18, 2025 0
एस्ट्राजेनेका फार्मा इंडिया और सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने मंगलवार को भारतीय बाजार में हाइपरकेलेमिया के उपचार, सोडियम जिरकोनियम साइक्लोसिलिकेट (एसजेडसी)…

Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान पर कर रहे कारोबार

Posted by - November 20, 2025 0
सेंसेक्स के शेयरों  में अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एमएंडएम, टाइटन, बीईएल, एचयूएल,…

जीएसटी कटौती और अनुकूल आधार के कारण अक्टूबर में थोक मुद्रास्फीति घटकर (-)1.21% पर आ गई

Posted by - November 14, 2025 0
थोक मूल्य मुद्रास्फीति (डब्ल्यूपीआई) अक्टूबर में (-) 1.21% तक गिर गई, जो दालों और सब्जियों जैसे खाद्य पदार्थों की कीमतों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *