भारत में 3 टेक दिग्गजों का 67.5 अरब डॉलर निवेश, लाखों नए रोजगार के अवसर

88 0

एआई और क्लाउड टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल और तेजी से फैलते डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से भारत आज ग्लोबल टेक कंपनियों के लिए सबसे अट्रैक्टिव इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन चुका है। इसी कड़ी में तीन बड़ी टेक कंपनियों ने भारत में कुल 67.5 अरब डॉलर के मेगा इन्वेस्टमेंट का ऐलान किया है।

भारत इन दिनों दुनिया के टॉप एआई हब्स की सूची में तेजी से ऊपर बढ़ रहा है। ग्लोबल टेक कंपनियों का फोकस अब सिर्फ उपभोक्ताओं के बड़े बाजार पर नहीं, बल्कि भारत में विकसित हो रहे इनोवेशन, प्रतिभा और डिजिटल इकोनॉमी पर भी है। यही वजह है कि दुनिया की तीन दिग्गज टेक कंपनियां अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल ने एक साथ भारत में 67.5 अरब डॉलर (करीब 5.6 लाख करोड़ रुपये) के सबसे बड़े टेक निवेश का ऐलान किया है। यह कदम न केवल भारत की डिजिटल क्षमता को नई ऊंचाई देगा, बल्कि आने वाले वर्षों में लाखों नई नौकरियों के दरवाजे खोल देगा।

अमेजन ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2030 तक भारत में 35 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश करेगी। कंपनी का फोकस बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर, ई-कॉमर्स इंफ्रास्ट्रक्चर, क्लाउड टेक्नोलॉजी और लॉजिस्टिक नेटवर्क को मजबूत करना होगा। इससे न केवल छोटे व्यापारियों को फायदा मिलेगा, बल्कि डिजिटल इंडिया की ग्रोथ को भी नई गति मिलेगी।

माइक्रोसॉफ्ट ने आगे की रणनीति बनाई

माइक्रोसॉफ्ट ने भी 17.5 अरब डॉलर के निवेश का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। कंपनी क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर को विस्तार देने, स्किलिंग प्रोग्राम्स को बढ़ाने और नए डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने पर काम करेगी। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने कहा कि एआई और नए तकनीकी टूल्स अगले दशक में करोड़ों लोगों के काम करने और इनोवेशन करने का तरीका बदल देंगे। नडेला के मुताबिक भारत में 2030 तक 57.5 मिलियन डेवलपर्स होंगे, जो भारत को दुनिया की सबसे बड़ी डेवलपर कम्युनिटी बना देगा।

लाखों नौकरियों के नए दरवाजे खुलेंगे

वहीं, गूगल की एआई और क्लाउड आधारित परियोजनाओं के चलते देश में करीब 1,88,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों का निर्माण होने का अनुमान है। कंपनी भारत में लोकल एआई मॉडल, स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल शिक्षा के विस्तार में भी निवेश कर रही है।

भारत में अडानी ग्रुप का निवेश

दूसरी ओर अडानी समूह ने भी भारत में अगले छह वर्षों में 12 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का प्लान रखा है। समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने सत्य नडेला से मुलाकात में एआई के भविष्य और देश में तकनीकी क्षमताओं को और तेजी देने की संभावनाओं पर चर्चा की। उनका कहना है कि इन्फ्रास्ट्रक्चर, नवीकरणीय ऊर्जा और पोर्ट्स में बड़ा निवेश भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा।

Related Post

तुम्‍हारी कितनी बीवियां हैं…जब ट्रंप ने सीरिया के राष्‍ट्रपति शरा से किया अजीबो-गरीब सवाल

Posted by - November 13, 2025 0
शरा, अल-कायदा का पूर्व कमांडर रहा है और उसे कभी व्‍हाइट हाउस ने आतंकी घोषित किया है. उस पर 10…

दोस्ती से टकराव तक: आखिर क्यों बिगड़े ट्रंप और मेलोनी के रिश्ते, क्या बना सबसे बड़ा विवाद?

Posted by - June 20, 2026 0
कभी एक-दूसरे के सबसे करीबी राजनीतिक सहयोगी माने जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump और इटली की प्रधानमंत्री Giorgia…

नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने से 25 दिन दूर PM मोदी, 9 जून को बन सकता है नया इतिहास

Posted by - May 15, 2026 0
नई दिल्ली: भारत की लोकतांत्रिक राजनीति में जल्द एक नया इतिहास बन सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले…

फूट गया चीन के CPEC का गुब्बारा, पाकिस्तानी मंत्री ने कहा- ‘हम इस कॉरिडोर का लाभ नहीं उठा सके…

Posted by - November 14, 2025 0
पाकिस्तान सरकार के मंत्री ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान को…

चीन में परीक्षा के दौरान लाल कपड़े क्यों पहनती हैं माएं? गाओकाओ से जुड़ी अनोखी परंपराएं जानिए

Posted by - June 12, 2026 0
चीन की प्रतिष्ठित गाओकाओ (Gaokao) परीक्षा केवल एक प्रवेश परीक्षा नहीं, बल्कि करोड़ों छात्रों और उनके परिवारों के सपनों का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *