दिल्ली-NCR में घना कोहरा, कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो, सड़क-रेल-हवाई यातायात प्रभावित

108 0
दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई है। सड़क पर गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं। ट्रेनों और उड़ानों पर भी असर पड़ा है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों को एक बार फिर घने कोहरे की चादर ने अपने आगोश में ले लिया है। मंगलवार रात से ही दिल्ली-एनसीआर घने कोहरे की चपेट में है। बुधवार सुबह कोहरा और घना हो गया। घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी पर असर पड़ा है। कई इलाकों में ज़ीरो बिजिबिलिटी दर्ज की गई है।

सुरक्षित ड्राइव की सलाह

घने कोहरे की वजह सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हो रही है। सड़क पर सुरक्षित ड्राइव करने की सलाह दी गई है। वहीं ट्रेनों के परिचालन पर भी इसका असर पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है। वहीं एयर ट्रैफिक को भी घने कोहरे ने प्रभावित किया है।

उड़ानों पर भी असर

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली और हिंडन एयरपोर्ट से उड़ानों पर भी असर पड़ रहा है। इस बीच इंडिगो ने एजवाइज़री जारी करके कहा है कि दिल्ली और हिंडन हवाई अड्डे पर आज सुबह भी कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी में में उतार-चढ़ाव के कारण उड़ानों के समय में बदलाव हुआ है और हालात में बदलाव के चलते ट्रैफिक धीमा हो सकता है।

यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति पर नज़र रखने की सलाह दी गई है। इंडिगो ने कहा है कि यदि आपकी फ्लाइट प्रभावित होती है, तो आप दोबरा बुकिंग करवा सकते हैं या फिर रिफंड क्लेम कर सकते हैं।

उधर, एयर इंडिया की ओर से एक्स पर जारी पोस्ट में कहा है कि कोहरे के चलते उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।  फ्लाइट्स में किसी भी अप्रत्याशित देरी, डायवर्जन या कैंसलेशन की स्थिति में, हमारी एयरपोर्ट टीमें ज़रूरी सहायता और सपोर्ट देने के लिए आपकी सेवा में मौजूद रहेंगी।

Related Post

MP News: सतना में माल्यार्पण के दौरान क्रेन में फंसे बीजेपी सांसद, नीचे उतरते ही ऑपरेटर को जड़ा थप्पड़

Posted by - October 31, 2025 0
मध्य प्रदेश के सतना में बीजेपी सांसद गणेश सिंह माल्यार्पण के दौरान क्रेन में फंस गए। तकनीकी खराबी के कारण…

बीएमसी चुनाव में बीजेपी का बड़ा ऐलान, पहली लिस्ट में किरीट सोमैया के बेटे को मौका

Posted by - December 29, 2025 0
बीएमसी चुनाव 15 जनवरी को होने हैं और 16 जनवरी को नतीजों का ऐलान होगा। इसके लिए उम्मीदवारों की लिस्ट…

MP Budget Reform: मंत्री-विधायकों के कई भत्ते होंगे बंद, हेयरकट-धोबी समेत 74 बजटीय मदें खत्म करने की तैयारी

Posted by - August 4, 2026 0
मध्य प्रदेश सरकार आगामी वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट में व्यापक वित्तीय सुधार लागू करने की तैयारी कर रही है।…

मेरी योग्यता को मेरे परिवार से मत जोड़िए, भले ही अब मंत्री हूं लेकिन राजनीति में नया नहीं” बोले उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश

Posted by - November 24, 2025 0
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे और नए-नए मंत्री बने दीपक प्रकाश ने कहा है कि मेरी…

कर्नाटक कांग्रेस में फिर घमासान? शिवकुमार खेमे के मंत्री-विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, CM बदलने की मांग तेज

Posted by - November 21, 2025 0
कर्नाटक कांग्रेस में एक बार फिर दो गुटों में टकराव की स्थिति दिख रही है. शिवकुमार समर्थित विधायकों ने दिल्ली…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *