चेहरे से पहचाने इन 10 बीमारियों के होने के संकेत

81 0

नई दिल्ली। ऐसी बहुत सी बीमारियां होती हैं जिनके संकेत आपकी बॉडी किसी ना किसी तरह से आपको दे देती है। इन बीमारियों का आपको किसी ना किसी तरह से पता चल जाता है। इसी तरह आपका चेहरा भी कुछ ऐसी हेल्थ प्रोब्लम्स के बारे में आपको संकेत देता है। तो चलिए आपको बताते हैं बिमारियों के ऐसे 10 संकेत जो चेहरे से पहचाने जा सकते हैं।

– अगर आपके पूरे चेहरे पर सूजन हो जाती है तो इसका मतलब हो सकता है की आपको किडनी से संबंधित कोई बिमारी है। हालांकि ऐसा कई बार दवाइयों के साइडइफेक्ट की वजह से भी होता है।

– अगर आपके लिप्स के ऊपर या ठुड्डी पर बाल आते हैं तो आपको थाइरॉयड की परेशानी हो सकती है या फिर हार्मोनल इम्बैलेंस से भी ऐसा हो सकता है।

– अगर आपके चेहरे पर पीला पन हैं और ये काफी समय से है तो आपको लीवर संबंधित डिजीज हो सकती है। हालांकि ये पीलिया और एनीमिया का भी संकेत देता हैं।

– अगर आपके चेहरे पर सफेद दाग हो जाते है तो इसका मतलब आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है। साथ ही ये दाग आयरन की कमी या पेट में कीड़े होने की वजह से भी हो सकते हैं।

– पुरुषों में अगर उनके दाड़ी के बाल झड़ते हैं तो इसका मतलब उनको हाइपोथारॉइडिड्म की परेशानी हो सकती है। कई बार ऐसा एनीमिया होने से भी होता है।

– आपके चेहरे पर अगर चमकदार सफेद रंग के दाग होते है तो ये कुष्ठ रोग हो सकता है। बता दें की ये एकसीरियस परेशानी है इसलिए ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

– अगर आपके चेहरे पर पानी वाले दाने हो जाते हैं तो आपको चिकनपॉक्स की परेशानी हो सकती है। बता दें की ऐसी स्थिति में आपको बुखार भी हो जाता है।

– चेहरे पर ज्यादा देर के लिए अगर आपको पिंपल्स की परेशानी रहती है तो ये आपके शरीर में होने वाले हार्मोन्ल इम्बैलेंस का संकेत देता है। कई बार पेट संबंधी परेशानी से भी ऐसा होता है।

– अगर आपके चेहरे पर काफी समय से सूजन है तो ये एंजियोएडिमा का संकेत हो सकता है।

Related Post

कॉर्निया प्रत्यारोपण नियम हुए सरल, ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं का विस्तार

Posted by - November 11, 2025 0
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कॉर्निया दान और प्रत्यारोपण से जुड़ी सेवाओं को सरल और अधिक सुलभ बनाने के लिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *