जानिये महिलाओं की हर महीने होने वाली समस्या का समाधान

76 0

महिलाओं की हर महीने आने वाली समस्या से कोई भी महिमा अछूती नहीं है। पीरियड्स के दौरान दर्द महिलाओं में एक आम समस्या है। अत: इस समस्या से निपटने के लिए बाज़ार में कई दवाईयां उपलब्ध हैं परंतु इन दवाईयों के कुछ विपरीत परिणाम होते हैं जो महिलाओं के स्वास्थ्य और प्रजनन अंगों पर बुरा प्रभाव डालते हैं।

हम इस लेखे के माध्यम से आपको इस समस्या से निपटने के लिए कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं जो प्राकृतिक हैं तथा इनका कोई विपरीत प्रभाव भी नहीं होता। इन उपायों से न केवल दर्द की समस्या दूर होगी बल्कि पीरियड्स के दौरान होने वाली अन्य समस्याओं से भी आराम मिलेगा।

अदरक का उपयोग : थोड़ा सा अदरक लगभग 25 से 30 ग्राम को एक गिलास पानी में उबालें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे छान लें। इस छने हुए पानी को दिन में दो बार पीयें, आप पीरियड्स शुरू होने के 15 दिन पहले इसे प्रारंभ कर सकते हैं। इसे दो महीने तक अपनाएं, आपको निश्चित रूप से आराम मिलेगा। पीरियड्स के दौरान चाय में सामान्य से कुछ अधिक मात्रा में अदरक का इस्तेमाल करें तथा इसे रोगी को दें। यह पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से आराम दिलाने में सहायक होगा।

अजवाइन का उपयोग : गर्म दूध के साथ आधा चम्मच अजवाइन का पावडर दिन में दो बार (सुबह और शाम) लें। पीरियड्स शुरू होने के 15 दिन पहले यह प्रारंभ करें।

मेथी दाना का उपयोग : मेथी दाने को पानी में उबालें तथा पीरियड्स के दौरान दिन में दो बार एक एक कप यह पानी पीयें। इससे आपको आराम मिलेगा।

राई का उपयोग : राई का उपयोग करके दर्द दूर करें राई को पानी में उबालें। इस उबाले हुए पानी में सूती कपड़ा डुबायें तथा इसे हल्के से निचोड़ें और इसे रोगी के पेट पर रखें। ऐसा करने से रोगी को आराम मिलेगा। पीरियड्स के दौरान यह उपचार दर्द से राहत पहुचाने में सहायक होता है।

शाही जीरे का उपयोग : दो कप पानी में आधा चम्मच शाही जीरा उबालें। पानी को तब तक उबालें जब तक यह एक कप हो जाये। इस पानी को छाने तथा इसे दिन में दो बार पीयें। इससे पीरियड्स के दौरान आपको दर्द से राहत मिलेगी।

हींग का उपयोग : हींग को घी में सेंके। इसे आधा कप दूध में मिलाएं और दूध में दो चम्मच शहद मिलाएं। इसे एक महीने तक प्रतिदिन दिन में तीन बार पीयें।

Related Post

एबॉट ने रक्त शर्करा प्रबंधन में मदद के लिए नया ‘एनश्योर डायबिटीज केयर’ लॉन्च किया

Posted by - November 13, 2025 0
वैश्विक स्वास्थ्य सेवा कंपनी एबॉट ने गुरुवार को भारत में ‘एनश्योर डायबिटीज केयर’ के एक नए और उन्नत फॉर्मूलेशन के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *