कद्दू पसंद नहीं करते तो ये लाभ जान लीजिए

91 0

कद्दू की सब्जी बहुत कम लोगों को पसंद होती है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कद्दू में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दूसरी किसी सब्जी में नहीं मिलते. वैसे, एक ओर जहां कद्दू बेहद फायदेमंद सब्जी है। वहीं इसके बीजों में भी पोषक तत्वों का खजाना भरा हुआ है।इसका सेवन स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है।
भारत में कद्दू की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इन्हें उनके आकार-प्रकार और गूदे के आधार पर मुख्य रूप से सीताफल, चपन कद्दू और विलायती कद्दू जैसे कई वर्गों में बांटा गया है। कद्दू की सब्जी और हलवा आदि उपवास के दिनों में फलाहार के रूप में खाया जाता है। आइए, जानते हैं कद्दू से सेहत को होने वाले कुछ फायदों के बारे में.

1. यह पेट संबंधित गड़बडिय़ों में भी लाभकारी रहता है।

2. यह खून में शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होता है। पेनक्रियाज को भी सक्रिय करता है।

3. इस सब्जी में दिल की कई बीमारियों के इलाज की क्षमता है।

4. कद्दू व इसके बीज विटामिन सी , ई, आयरन, कैल्शियम ,पोटैशियम, जिंक, प्रोटीन और फाइबर आदि के भी अच्छे स्रोत हैं।

5. कद्दू ताकत बढ़ाने वाला व खून साफ करने वाला है।

6. संक्रमण फैलाने वाले जीवाणुओं से रक्षा करता है। शायद इन्हीं खूबियों की वजह से कद्दू को प्राचीन काल से ही गुणों की खान माना जाता रहा है।

7. इसे डंठल की ओर से काटकर तलवों पर रगड़ने से शरीर की गर्मी खत्म होती है।

8. कद्दू लंबे समय के बुखार में भी असरकारी होता है। इससे बुखार की हरारत या उसका आभास दूर होता है।

9. इसमें खूब रेशा यानी फाइबर होता है। इसलिए कब्ज की समस्या में अच्छा माना जाता है।

Related Post

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *