जम्मू-कश्मीर: पुलिस स्टेशन में रखे विस्फोटक में भीषण धमाका, 7 लोगों की मौत, 27 घायल

100 0

पुलिस ने बताया कि पुलिस ने भारी मात्रा में कुछ वक्‍त पहले अमोनियम नाइट्रेट जब्‍त किया था. यह नौगाम में पुलिस स्‍टेशन में रखा हुआ था. अधिकारियों के जांच करने के दौरान इसमें विस्‍फोट हो गया. इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई.

श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार रात एक पुलिस थाने में रखे जब्‍त विस्फोटकों के एक बड़े ढेर में धमाका होने से सात लोगों की मौत हो गई और 27 घायल हो गए. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि घायलों में से पांच की हालत गंभीर होने के कारण हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. मृतकों में ज्‍यादातर पुलिसकर्मी और फोरेंसिक टीम के अधिकारी शामिल हैं, जो विस्फोटकों की जांच कर रहे थे. विस्फोट में एक नायब तहसीलदार सहित श्रीनगर प्रशासन के दो अधिकारी भी मारे गए.

घायलों को भारतीय सेना के 92 बेस अस्पताल और शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नौगाम पहुंच गए हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.

जैश के पोस्टर लगाने के मामले का किया था पर्दाफाश

नौगाम पुलिस थाने ने ही इलाके के विभिन्न स्थानों पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने के मामले का पर्दाफाश किया था. इन पोस्टरों ने उस आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था, जिसमें कट्टरपंथी उच्च-योग्य पेशेवर शामिल थे. इस पर्दाफाश के बाद भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी और कई डॉक्टरों की गिरफ्तारी हुई थी.

अक्टूबर में गिरफ्तार डॉक्टरों में से एक अदील अहमद को कश्मीर में सुरक्षाबलों और ‘बाहरी लोगों’ पर बड़े हमलों की चेतावनी देने वाले पोस्टर लगाते हुए देखा गया था. 27 अक्टूबर को उसकी गिरफ्तारी से एक खतरनाक नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ, जिसे बाद में दिल्ली विस्फोट के पीछे पाया गया. दिल्‍ली ब्‍लासट में इस हफ्ते की शुरुआत में 13 लोगों की जान चली गई थी.

Related Post

हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी… RSS चीफ बोले- कुछ बात है जो हस्ती मिटती नहीं हमारी

Posted by - November 22, 2025 0
आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने साफ किया कि अगर हिंदू नहीं रहेगा तो दुनिया नहीं रहेगी. ये जो धर्म नाम…

बंगाल नेता अधीर रंजन चौधरी से PM मोदी की बैठक: प्रवासी बंगाली भाषियों पर हमलों का मुद्दा उठा

Posted by - December 30, 2025 0
पीएम मोदी से मुलाकात के साथ ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पत्र भी लिखा है। इस पत्र में…

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोनम वांगचुक बोले- ये लोकतंत्र और युवाओं की जीत

Posted by - July 25, 2026 0
पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय…

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में भारतीय दूतों के सम्मेलन की अध्यक्षता की, द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की

Posted by - November 15, 2025 0
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में आयोजित अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों के सम्मेलन में वाशिंगटन और नई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *