दाग-धब्बो से परेशान हैं तो ये आसान उपाय

72 0

अगर आप तरह तरह के रासायनिक उत्पाद इस्तेमाल कर के परेशान हो गए हैं तो इन घरेलु उपायो को ज़रूर अपना कर देखे, ये सदियों से भारतीय परंपरा का हिस्सा रहे हैं। इनसे आपके दाग – धब्बे भी निकल जायेंगे, चेहरा भी कांतिमय हो जायेगा और आपके महंगे रासायनिक उत्पादों के उपयोग से हज़ारो रुपये भी बचेंगे।
इन घरेलू टिप्स में छिपे हैं चेहरे के दाग-धब्बे को हटाने के लिए बेहद असरकारक नुस्खे ।

चोकर, संतरे का जूस व गुलाब जल :- त्वचा में निखार लाने के लिए थोड़े-से चोकर में एक चम्मच संतरे का जूस, एक चम्मच शहद व गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर हल्के गर्म पानी से चेहरे को धो लें।

पोदीना :- यदि चेहरे पर दाग, मुंहासे से बिगड़ गया हो तो रोजाना पुदीने का पेस्ट का लेप करें एक माह तक, चेहरा सुंदर हो जायेगा।

कपूर नारियल तेल :- कपूर को नारियल तेल के साथ मिलाकर मुँहासे के निशान पर लगाएँ और लगभग 10 मिनट बाद धो लें, यह कील मुहाँसों का कारगर इलाज है ।

राई :- तीन चम्मच राई थोड़े से पानी में भिगा दें सुबह पीसें इतना ही पानी डालें जो पेस्ट बन जाये चेहरे पर इसे लगायें 20 मिनट बाद धोलें कील मुंहासे मिट जायेंगे।

नींबू, गुलाबजल व दूध :- नींबू के रस में गुलाबजल और दूध मिलाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा स्वस्थ एवं सुंदर बनती है।

शहद और नींबू :- एक चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर मालिश करने से झुर्रियां नहीं पडती हैं और त्वचा में निखार आता है।

करेला :- दो करेला को धो काटकर आधा गिलास पानी में उबालकर इस पानी को पीने से लाभ होगा।

टमाटर :- चेहरे के काले दागों को मिटाने के लिए टमाटर के रस में रुई भिगोकर दागो पर मलें। काले धब्बे साफ हो जाएंगे। रोजाना सुबह एक गिलास टमाटर के रस में नमक, जीरा, कालीमिर्च मिलाकर पीएं।

आलू:- आलू उबाल कर छिलके छील लें और इसके छिलकों को चेहरे पर रगड़ें, मुहांसे ठीक हो जाएंगे।

जामुन :- जामुन की गुठली पानी के साथ घिसकर मुंहासों पर लगाने से मुंहासों में लाभ होगा

जायफल :- जायफल को घिसकर दस पिसी काली मिर्च व थोड़े कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं। दो घंटे बाद चेहरा धो लें।

नींबू :- त्वचा पर जहां कभी चकते हो उन पर नींबू का टुकड़ा रगड़े। नींबू में फिटकरी भरकर रगड़े। इससे चकते हल्के पड़ जाएंगे और त्वचा में निखार आएगा। नींबू के छिलके गर्दन पर रगडऩे से गर्दन का कालापन दूर होता है।

संतरे के छिलके :- संतरे के छिलकों को सुखाकर पीस लें। इसमें नारियल का तेल व थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा कोमल बन जाती है। संतरे के छिलके व नींबू छिलके को बारीक पीसकर दूध में मिलाकर चेहरे पर लगाने से निखार आ जाता है।

मसूर की दाल और बरगद :- मसूर की दाल और बरगद के पेड़ की नर्म पत्तियां पीसकर लेप करें अथवा दालचीनी पीसकर दूध की मलाई के साथ लगाएं।

दही :- मुहांसों के दाग-धब्बे चेहरे पर ज्यादा हो तो दही को उबटन की तरह इस्तेमाल करें।

कच्चा दूध :- चेहरे को सुबह कच्चे दूध से धुलाई करे। इस से आपके चेहरे पर कोई भी दाग हो, कील मुहांसे हो, सब निकल कर चेहरा बिलकुल बे दाग और कांतिमय हो जायेगा और आपको कोई भी क्रीम वगैरह लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

Related Post

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *