3 फिल्म करके थकी स्टारकिड, लगातार फ्लॉप के बाद स्टार पापा से बोली- नहीं करना काम, क्रिकेटर से शादी कर बसाया घर

81 0

बॉलीवुड में कई स्टारकिड्स ने अपनी किस्मत आजमाई है, लेकिन इनमें से एक स्टारकिड की किस्मत ऐसी निकली कि इनके हाथ एक भी हिट नहीं आई और आखिरकार स्टार क्रिकेटर से ब्याह रचाकर इसने फिल्मों को टाटा, बाय-बाय कह दिया।

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों को लेकर अक्सर ये चर्चा बनी रहती है कि वह भी इंडस्ट्री में अपनी किस्मत जरूर आजमाएंगे और ज्यादातर स्टारकिड्स के साथ ऐसा देखने को भी मिला है। कुछ गिने-चुने स्टारकिड्स को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर एक्टिंग फील्ड को ही चुनते हैं। सुनील शेट्टी की बेटी और बर्थडे गर्ल अथिया शेट्टी ने भी कुछ ऐसा ही किया। अथिया ने 2015 में ‘हीरो’ से अपना डेब्यू किया, जिसमें उनके साथ आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली नजर आए थे। लेकिन, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई और इसी के साथ उनकी बॉलीवुड में शुरुआत भी काफी खराब रही। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और फिर ‘मुबारकां’ और ‘मोतीचूर चकनाचूर’ जैसी फिल्में कीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्में भी फ्लॉप ही रहीं।

इन फिल्मों में किया काम

अथिया शेट्टी ने अपने 4 साल के करियर में सिर्फ तीन फिल्में ही कीं। उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी ‘हीरो’ से 2015 में डेब्यू किया। इस फिल्म में वह सूरज पंचोली के अपोजिट नजर आईं, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके बाद अथिया ‘मुबारकां’ में नजर आईं और ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अथिया की आखिरी फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ 2019 में रिलीज हुई, जिसमें वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ दिखाई दीं और ये भी बॉक्स ऑफिस पर ठप रही, जिसके बाद अथिया किसी और फिल्म में दिखाई नहीं दीं।

फैशन में हैं अव्वल

भले ही अथिया का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा, लेकिन फैशन के मामले में वह अव्वल हैं और अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भी एस्थेटिक्स से भरा हुआ है। अथिया अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक करती नजर आ जाती हैं और फैंस उनकी वॉक के दीवाने हैं। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड भी एंडोर्स करती हैं और सिर्फ देशी ही नहीं, कई इंटरनेशनल ब्रांड्स का भी चेहरा बन चुकी हैं।

क्यों छोड़ी एक्टिंग?

सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में उस वजह का खुलासा किया था, जिसके चलते अथिया ने एक्टिंग और फिल्मों से दूरी बना ली। उन्होंने बताया था कि ‘मोतीचूर चकनाचूर’ के बाद अथिया को कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन वह और फिल्में नहीं करना चाहती थी। उन्होंने साफ-साफ पापा सुनील शेट्टी से कह दिया कि ‘बाबा मैं ये सब और नहीं करना चाहती।’ सुनील शेट्टी ने इस दौरान अपनी बेटी की तारीफ की और कहा कि वह जिस तरह अपने काम को लेकर स्पष्ट थीं, वह कमाल का था।

केएल राहुल से शादी और बेटी का जन्म

अथिया शेट्टी टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी लगातार चर्चा में बनी रहीं। एक्ट्रेस ने लंबे समय तक डेटिंग के बाद 2023 में केएल राहुल से शादी कर ली। ये शादी सुनील शेट्टी के फार्महाउस में हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी पसंद की गईं। वहीं मार्च 2025 में अथिया और केएल राहुल ने अपनी बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया, जिसका नाम कपल ने इवारा रखा है। बेटी के नाम का खुलासा करते हुए अथिया और केएल राहुल ने बताया था कि इसका अर्थ भगवान का तोहफा होता है।

Related Post

83 की उम्र में भी नहीं थमे अमिताभ बच्चन, एक दिन में शूट कीं 12 शॉर्ट फिल्में, फैंस के लिए लिखा खास ब्लॉग

Posted by - June 13, 2026 0
बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan 83 साल की उम्र में भी अपनी मेहनत, अनुशासन और काम के प्रति समर्पण से…

7 साल बाद अनुष्का शर्मा करेंगी कमबैक, फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर आया अपडेट, जानें कब होगी रिलीज…

Posted by - November 8, 2025 0
अनुष्का शर्मा की रुकी हुई फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर आखिरकार अपडेट आ गई है. अनुष्का शर्मा की रुकी हुई…

रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर हैं धुरंधर के किरदार? जानें किसका रोल निभा रहे हैं रणवीर सिंह

Posted by - November 20, 2025 0
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों में 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में कौन-सा किरदार…

2 साल की उम्र में बनी थीं ‘कान्हा’, 17 साल बाद इतनी बदल गईं ‘जय श्री कृष्णा’ की धृति भाटिया, फैंस भी रह गए हैरान

Posted by - June 20, 2026 0
टीवी के लोकप्रिय पौराणिक धारावाहिक Jai Shri Krishna में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का किरदार निभाकर करोड़ों दर्शकों का…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *