अस्पताल में 460 लोगों की मौत… सूडानी फौज के हॉस्पिटल पर कब्जे के बीच खूनखराबा

85 0
सूडान के एक मैटरनिटी अस्पताल में 460 लोगों की मौत की खबर है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख सहायता एजेंसियों के हवाल से ये जानकारी साझा की है.

दारफुर:सूडान के दारफुर शहर के एक अस्पताल पर अर्धसैनिक बलों के कब्जे के बीच वहां 460 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.
 एपी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रमुख टेड्रोस एदोनाम गेब्रेसस के हवाले से ये जानकारी दी है, जिसमें सऊदी मैटरनिटी हॉस्पिटल में इन मौतों की बात कही है. 
 सूडान के एल फशर में जारी बर्बर हिंसा के बीच ये दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है. संयुक्त राष्ट्र ने सूडान के एल फशर में हिंसा को लेकर चेतावनी भी जारी की है. 
 साथ ही बेकसूर नागरिकों को निशाना बनाए जाने की निंदा की है.

संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा है कि सूडान में निर्दोष नागरिकों, अस्पताल जैसे सरकारी संस्थानों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर हमले निंदनीय है. इस खूनखराबे में उत्तरी दारफुर में लगभग      1850 नागरिकों की मौत हुई है. इनमें से 1350 मौतें इस साल की शुरुआत से 20 अक्टूबर तक एल फशर में हुईं.

सूडान में अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स ने कुछ हफ्तों पहले पश्चिमी दारफुर इलाके में नियंत्रण किया है. गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सूडानी फौज की सहयोगी द ज्वाइंट फोर्सेस ने आरएसएफ पर करीब 2 हजार निहत्थे लोगों की    हत्या का आरोप लगाया है. आरएसएफ की ओर से बड़े पैमाने पर नरंसहार का आरोप लगाया गया है.

वहीं आरएसएफ ने सशस्त्र गुटों को खदेड़कर शहर में आर्मी के मेन बेस पर नियंत्रण करने का दावा किया है. वहीं सूडान के आर्मी चीफ जनरल अब्देल फतेह अल बुरहान ने कहा है कि उनकी फौजें एल फशर शहर से हट रही हैं.     आरएसएफ और सेना के बीच अप्रैल 2023 से ये गृह युद्ध चल रहा है. इसमें डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 1.4 करोड़ लोग विस्थापित हो चुके हैं.

 

 

Related Post

मई में बढ़ी महंगाई की मार! खुदरा मुद्रास्फीति 3.93% पर पहुंची, खाद्य वस्तुओं की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

Posted by - June 13, 2026 0
देश में महंगाई ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते मई…

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर की होने जा रही है वापसी, इस टूर्नामेंट में खेलता आएगा नजर

Posted by - November 13, 2025 0
एशिया कप के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या अब वापसी के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। वे सैयद मुश्ताक…

देशभर में 10,389 KM हाई-स्पीड कॉरिडोर मंजूर, राजस्थान सबसे आगे; यूपी-हरियाणा में भी तेज़ी से बन रहे एक्सप्रेसवे

Posted by - July 23, 2026 0
देश में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। संसद…

पाकिस्तान से आए हथियारों से देश में बड़े हमले की थी तैयारी, गुजरात ATS ने दबोचा एक और संदिग्ध

Posted by - November 15, 2025 0
अहमदाबाद। देश में आतंकी साजिश रचने वाले कई संदिग्धों पर शिकंजा कसने के बाद गुजरात एटीएस ने एक और व्यक्ति को…

मुंबई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य की पुलिस फायरिंग में मौत, जानें पूरा घटनाक्रम

Posted by - October 31, 2025 0
मुंबई के पवई इलाके में गुरुवार दोपहर हुई एक सनसनीखेज घटना में रोहित आर्य नाम के शख्स ने 17 बच्चों…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *