NZ vs WI: मिचेल सेंटनर और जैकब डफी ने रचा इतिहास, 6 साल पुराना कीर्तिमान ​कर दिया ध्वस्त

94 0

Mitchell Santner and Jacob Duffy: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर और जैकब डफी ने 10वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की और अपनी टीम के लिए साल 2019 का कीर्तिमान भी तोड़ दिया।

Mitchell Santner and Jacob Duffy Record: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस वक्त न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला ही मैच काफी रोचक रहा। वेस्टइंडीज ने भले ही आखिरी ओवर में मैच अपने नाम कर लिया हो, लेकिन आखिरी बॉल तक सांसें रुकी रहीं। वैसे तो न्यूजीलैंड की टीम पहले ही मैच हार जाती, लेकिन जैकब डफी और मिचेल सेंटनर ने ऐसा कमाल किया, जो अक्सर देखने को नहीं मिलता है। न्यूजीलैंड के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ, जो इन दोनों बल्लेबाजों ने कर दिखाया। दोनों ने अब से करीब 6 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया।

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए थे 164 रन, शे होप ने खेली दमदार पारी

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन बनाए। कप्तान शे होप ने एक बार फिर दमदार पर खेली और केवल 39 बॉल पर ताबड़तोड़ 53 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए। नीचे के क्रम में आकर रॉवमैन पॉवेल ने भी आक्रामक अंदाज में 23 बॉल पर 33 रन ठोक दिए। हालांकि बाकी कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए रनों का योगदान नहीं दे पाया। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 165 रन बनाने थे, जो ज्यादा स्कोर नहीं था और आसानी से हासिल किया जा सकता था।

107 रन पर ही गिर गए थे न्यूजीलैंड के 9 विकेट

न्यूजीलैंड की टीम जब इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम के 9 विकेट केवल 107 रन पर ही 17 ओवर में गिर गए। इससे लग रहा था कि कभी भी न्यूजीलैंड की टीम हार जाएगी, लेकिन मिचेल सेंटनर ने उसके बाद अचानक विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू कर दी। उनके साथ एक छोर पर जैकब डफी थे, जिन्होंने एक ही रन बनाया, लेकिन सेंटनर ने चौके और छक्कों की बरसात सी कर दी। सेंटनर ने 28 बॉल पर ताबड़तोड़ 55 रन ठोक दिए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ चौके और दो छक्के आए।

मिचेल सेंटनर और जैकब डफी ने साल 2019 का रिकॉर्ड तोड़ा

मिचेल सेंटनर और जैकब डफी ने 10वें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की, जो टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड के लिए एक रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2019 में श्रीलंका के खिलाफ टीम के टिम साउदी और सेठ रेंस ने 36 रनों की पार्टनरशिप की थी, जो रिकॉर्ड अब टूट गया है। ये पहली बार हुआ है, जब न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने दसवें विकेट के लिए 50 रनों की नाबाद भागेदारी की है। ये 50 रनों की साझेदारी केवल 3.2 ओवर में हुई है। हालांकि इसके बाद भी न्यूजीलैंड को 7 रन की करीब हार का सामना करना पड़ा।

Related Post

England vs Norway: क्वार्टर फाइनल से पहले British Airways और Norwegian Airlines की अनोखी शर्त, हारने वाली बदलेगी अपना Logo

Posted by - July 11, 2026 0
: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल से पहले इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच मुकाबले का रोमांच अब फुटबॉल…

IND vs AUS: ‘अगर मैं विश्व कप खेलूंगा तो…’ अभिषेक शर्मा ने जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब, दे दिया ये बड़ा बयान

Posted by - November 8, 2025 0
Abhishek Sharma Man of the Series IND vs AUS: पहला टी20 मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि ऑस्ट्रेलिया…

मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में चमका क्रोएशिया, पनामा को 1-0 से हराकर बढ़ाई नॉकआउट की उम्मीदें

Posted by - June 24, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-एल मुकाबले में क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को…

T20I में न्यूजीलैंड के प्लेयर ने किया कमाल, इस मामले में बांग्लादेश के दिग्गज गेंदबाज को छोड़ा पीछे

Posted by - November 10, 2025 0
न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने टी-20 इंटरनेशनल में बड़ा कारनामा किया है। वह अब इस फॉर्मेट में तीसरे सबसे…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *