जिंदा जल गए 19 यात्री. एक बाइक ने कैसे चलती बस को जला दिया

84 0

सुबह 3 से सवा 3 बजे का वक्त. हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस में यात्री नींद के आगोश में थे. आधा सफर कट चुका था. मंजिल ज्यादा दूर नहीं थी. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. बस में सवार कई यात्रियों के लिए यह उनका आखिरी सफर साबित हुआ. तड़के तीन बड़े यह अभागी बस अचानक आग का गोला बन गई. किस्मत का खेल देखिए. हादसा भी ऐसे हुआ कि यकीन करना मुश्किल है. बस एक बाइक से टकराती है. बाइक बस के नीचे तेल की टंकी में फंस जाती और फिर लीकेज होता है और बस धू-धू कर जलने लगती है. आखिर इस बस के साथ हुआ है, खौफनाक तस्वीरों में देखिए पूरी कहानी.

हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही एक निजी बस में शुक्रवार को एक बाइक से टक्कर के बाद आग लग गई, जिससे 19 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में बाइक सवार भी शामिल है.

मोटरसाइकिल कुरनूल में चिन्नातेकुर के पास बस से टकरा गई और उसके नीचे आ गई जबकि उसका ईंधन टंकी का ढक्कन खुल गया.

कुरनूल रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) कोया प्रवीण ने बताया कि इस दुर्घटना में बाइक सवार की भी मौत हो गई है.

पुलिस ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बस का दरवाजा जाम हो गया और बस कुछ ही मिनट में पूरी तरह जल गई. पुलिस ने बताया कि अधिकतर जीवित बचे लोगों की उम्र 25 से 35 साल के बीच है.

जिला कलेक्टर ए. सिरी ने बताया कि बस में 41 लोग सवार थे, जिनमें चालक भी शामिल था. बस में सवार 41 लोगों में से 21 का पता लगा लिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बच गए लोगों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर है.

उन्होंने बताया कि कई यात्री इस हादसे के बाद बस से बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि यह रात में हुआ जब वे सो रहे थे. उन्होंने बताया कि बस का दरवाजा तुरंत नहीं खुला क्योंकि कुछ तार कट गए थे जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई. सिरी ने बताया कि अधिकतर यात्री हैदराबाद के थे.

डीआईजी ने कहा कि जिस बस में आग लगी, उसमें आग पर काबू पाने के कोई उपाय मौजूद नहीं थे, जिससे यात्रा के दौरान सुरक्षा अनुपालन और आपातकालीन तैयारियों में खामियों का पता चलता है.

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया. नायडू ने कहा कि उन्होंने जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) से बात की है और घायलों का इलाज किया जा रहा है.

नायडू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘कुरनूल जिले के चिन्नातेकुर गांव के पास हुई भीषण बस आग दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूं. मेरी गहरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. सरकारी अधिकारी घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे.’

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री ने मुआवजा राशि की भी घोषणा की. उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे.’

Related Post

पंजाब उपचुनावः मतदान से 3 दिन पहले तरनतारन की SSP रवजोत कौर ग्रेवाल सस्पेंड, शिअद के आरोप के बाद EC ने लिया एक्शन

Posted by - November 15, 2025 0
पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने शनिवार को जिले की वरिष्ठ…

बिहार सरकार ‘सनातन धर्म’ को देगी बढ़ावा, सभी 38 जिलों में नियुक्त होंगे संयोजक, जानिए क्या होगा उनका काम?

Posted by - November 24, 2025 0
बिहार के सभी मठ, मंदिरों और हिंदू धर्म के पूजा स्थलों पर खास तैयारियां की जाएंगी। घर-घर जाकर लोगों को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *