कानून सबके लिए बराबर! IPS अनु बेनीवाल का कड़ा संदेश, सामने आया वीडियो

99 0
मध्य प्रदेश की दबंग लेडी IPS अनु बेनीवाल का ग्वालियर की सड़क पर अलग अंदाज देखने को मिला। एक कार चालक द्वारा अपने रिश्तेदारों के रसूख का हवाला देने पर अनु बेनीवाल ने जो कहा, उसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 31st नाइट और नव वर्ष को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर भर में चेकिंग अभियान चला रही है। शहर के होटल लॉज रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित सभी जगह पुलिस हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ वाहनों की भी सघन चेकिंग की जा रही है। वाहनों की चेकिंग के लिए खुद IPS अफसर अनु बेनीवाल सड़कों पर उतरी हुई हैं। इस दौरान जब एक कार चालक ने अपने रिश्तेदारों के रसूख का हवाला दिया तो अनु बेनीवाल बोलीं कि “तुम्हारे फूफा चाहे प्रेसिडेंट हो तो भी चालान तो होगा ही।” उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

खुद वाहनों की जांच कर रही थीं अनु बेनीवाल

दरअसल, ग्वालियर में IPS अनु बेनीवाल वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उनके साथ शहर के सभी ट्रैफिक थाना प्रभारी और पुलिसबल भी मौजूद था। सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी ब्लैक फिल्म, तेज आवाज वाले हॉर्न, गोलियों की आवाज निकालते हुए बुलेट बाइक को रोककर उन पर कार्रवाई की गई। इसी दौरान कंपू थाना क्षेत्र के शीतला शाह चौराहे पर एक ब्लैक फ्रेम चढ़ी हुई कार को रोका गया। कार को चेक किया गया तो पूरी कार पर ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी। इसके साथ ही कार में भारी भरकम डंडा भी रखा हुआ था।

कार चालक ने खुद को बताया बीजेपी नेता का रिश्तेदार

जब IPS अफसर अनु बेनीवाल ने इसे देखा तो कार की चालानी कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान कार चला रहे युवक ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए खुद को भाजपा नेता का रिश्तेदार बताते हुए चालान नहीं काटने को कहा। इस दौरान आईपीएस अनु ने उस युवक से कहा कि भले ही तुम्हारे फूफा प्रेसिडेंट हो तो भी कार्रवाई तो होगी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग आईपीएस अधिकारी अनु बेनीवाल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

रिश्तेदारों की दुहाई देता रहा युवक

इसके बाद पुलिस ने युवक की कार पर यातायात नियमों के खिलाफ कार्रवाई की और कार में मिले डंडे को भी जब्त कर लिया। हालांकि कुछ देर तक पुलिस को रिश्तेदारों की दुहाई देता रहा लेकिन बाद में चालान भर के वहां से चला गया।

दबंग लेडी के नाम से जानी जाती हैं अनु बेनीवाल

पुलिस ने इस दौरान पूरे शहर में लगभग 172 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियों का चालान किया और लगभग 86 हजार रुपये राजस्व वसूला। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अब ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले भी आईपीएस अनु बेनीवाल ने हेलमेट नहीं लगा कर चलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जिसमें पुलिस विभाग के लोगों के भी चालान काटे गए थे।

आपको बता दें कि आईपीएस अनु बेनीवाल पर एडिशनल एसपी ट्रैफिक का चार्ज है और वह नियमों को लेकर सख्त मानी जाती हैं। उन्हें दबंग लेडी के नाम से भी जाना जाता हैं।

Related Post

दिल्ली में मेट्रो, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, कितने मिनट पहले पहुंचे, यहां जानें

Posted by - November 14, 2025 0
राष्ट्रीय राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी यात्रियों को रेलवे स्टेशनों, मेट्रो स्टेशनों और हवाई अड्डे पर समय…

हाई-टेक डिटेंशन सेंटर का खाका तैयार: बायोमेट्रिक, CCTV और 15,000 लोगों की क्षमता

Posted by - December 6, 2025 0
पश्चिमी यूपी के कमिश्नर ने सरकार से सिफारिश की है कि डिटेंशन सेंटर में केंद्रीय सुरक्षा बल के 50 जवानों…

सपा नेता आजम खान को लखनऊ कोर्ट से बड़ी राहत, RSS को बदनाम करने के केस में बरी

Posted by - November 8, 2025 0
लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ आरएसएस को बदनाम करने…

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार से और सख्त हुआ ग्रैप नियम, CAQM की वर्क फ्रॉम होम की सलाह

Posted by - November 22, 2025 0
दिल्‍ली एनसीआर में शनिवार को एक्‍यूआई लेवल कई इलाकों में 400 के पार पहुंच गया है, जो बेहद गंभीर स्थिति…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *