अब इन देशों में हुए संघर्ष के बीच कूदे ट्रंप! कर दिया बड़ा दावा; जानें कहा क्या

85 0

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में भीषण झड़पें हुई हैं। अब इन झड़पों को लेकर भी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान दे दिया है। ट्रंप ने क्या कहा है चलिए जानते हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा , ‘‘मैं उन दोनों को जानता हूं पाकिस्तान के फील्ड मार्शल और प्रधानमंत्री दोनों ही बहुत महान लोग हैं, और मुझे पता है कि हम इसे जल्द ही पूरा कर लेंगे। यह काम कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं युद्ध सुलझाने में अच्छा हूं, मैं शांति स्थापित करने में भी अच्छा हूं।’’

‘युद्ध अब भी एक विकल्प है‘

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जब लड़ाई शुरू हुई थी तो ट्रंप ने मदद करने में रुचि दिखाई थी लेकिन उस समय वो हमास और इजरायल के बीच बंधकों की अदला-बदली की देखरेख में व्यस्त थे। इस बीच, पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक संयुक्त निगरानी और निरीक्षण तंत्र स्थापित करने के लिए इस्तांबुल में दूसरे दौर की वार्ता की है। हालांकि, इस्लामाबाद ने चेतावनी दी कि यदि वार्ता में आतंकवाद के बारे में उसकी मुख्य चिंता का समाधान नहीं हुआ तो युद्ध अब भी एक विकल्प है।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में क्यों हुई झड़प?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में भीषण झड़पें हुई हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच झड़पें तब शुरू हुई थीं जब अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तानी एयर फोर्स ने हवाई हमले किए थे। इन हमलों के बाद पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सरगना नूर वली महसूद मारा गिराया है। पाकिस्तान के दावों की तब हवा निकल गई थी जब महसूद ने वीडियो जारी कर कहा थे कि वो पूरी तरह सेफ है। इस बाद अफगानिस्तान की ओर से भी पाकिस्तान के बॉर्डर वाले इलाकों में भीषण हमले किए गए जिनमें कई पाक फौजी मारे गए थे।

Related Post

ये मदद हम कभी नहीं भूलेंगे’, तूफान से बर्बाद हुए जमैका और क्यूबा ने भारत को कहा शुक्रिया

Posted by - November 8, 2025 0
तूफान मेलिसा से तबाह हुए जमैका और क्यूबा को भारत ने तत्काल मानवीय सहायता भेजी, जिसमें BHISHM मेडिकल ट्रॉमा यूनिट,…

फैक्ट्री में कांच घिसने से अरबों की मालकिन बनने तक: जानिए चीन की ‘ग्लास क्वीन’ झोउ कुनफेई की प्रेरणादायक कहानी

Posted by - May 15, 2026 0
एक समय फैक्ट्री में कांच घिसने का काम करने वाली लड़की… आज दुनिया की सबसे सफल बिजनेसवुमन में गिनी जाती…

पाक सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में 26 आतंकवादियों को मार गिराने का किया दावा, खैबर पख्तूनख्वा में हुई मुठभेड़

Posted by - November 15, 2025 0
पाकिस्तान की पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच चल रही है। हथियार, गोला-बारूद…

भारत के अलावा किन देशों में होते हैं EVM से चुनाव? जानें पहली बार कब हुआ था इस्तेमाल

Posted by - November 5, 2025 0
EVM Facts: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की चर्चा हर चुनाव से पहले होती है, ऐसे में ये जानना जरूरी…

‘अमेरिकी वर्कर्स को ट्रेन करो और घर जाओ…’ ट्रंप सरकार का नया H-1B वीजा प्लान; भारतीय IT प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा असर!

Posted by - November 13, 2025 0
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई वीजा पॉलिसी ने एक बार फिर भारतीय IT सेक्टर को चिंतित कर दिया है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *