बाल खुले रखने चाहिए या बांधकर? डर्माटोलॉजिस्ट से जान लें जवाब

92 0

आइए एक्सपर्ट से जानते हैं बालों को बांधकर रखना ज्यादा अच्छा होता है या खुला छोड़ना।साथ ही जानेंगे हेयर केयर के कुछ आसान तरीके।

 

Hair Care Tips: हेल्दी, लंबे और घने बालों की चाहत हर कोई रखता है। बाल हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम जो करते हैं। अब, इसके लिए लोग हेयर केयर पर भी खास ध्यान देते हैं। वहीं, कुछ लोगों के मन में सवाल होता है कि बालों को खुले रखना बेहतर है या बांधकर? या क्या खुले रखने पर बाल जल्दी डैमेज हो जाते हैं? अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कैलाश हॉस्पिटल, नोएडा की डर्मेटोलॉजिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर अनामिका शर्मा ने बताया, दोनों ही तरीकों के अपने फायदे और नुकसान हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपके बालों का प्रकार (Hair Type) क्या है या आपके आसपास मौसम कैसा रहता है।

बाल खुले रखने के फायदे 

कॉस्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, जब बाल खुले रहते हैं, तो स्कैल्प को हवा मिलती है और सिर की त्वचा सांस ले पाती है । इससे पसीना और अतिरिक्त तेल जमा नहीं होता। बाल खुले रखने से हेयर फॉलिकल्स पर भी कम दबाव पड़ता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है । साथ ही, खुले बाल वॉल्यूम भी बढ़ते हैं, जिससे वे ज्यादा घने और खूबसूरत दिखते हैं।

बाल खुले रखने के नुकसान

हालांकि, खुले बाल हर समय सही नहीं होते. जब आप बाहर निकलते हैं तो धूल, धूप और प्रदूषण बालों को जल्दी गंदा और कमजोर कर देते हैं। हवा से बाल उलझ जाते हैं, जिससे बालों में फ्रिजीनेस बढ़ती है। इसके अलावा, गर्मी या उमस वाले मौसम में खुले बालों से सिर में पसीना बढ़ जाता है, जिससे स्कैल्प इंफेक्शन या डैंड्रफ की समस्या हो सकती है।

Related Post

High Uric Acid Diet: यूरिक एसिड बढ़े बिना कैसे पूरी करें प्रोटीन की कमी? डॉक्टर ने बताए 3 बेस्ट विकल्प

Posted by - July 27, 2026 0
हाई यूरिक एसिड की समस्या आजकल तेजी से बढ़ रही है। इस परेशानी से जूझ रहे लोगों के सामने सबसे…

बिना मारे किचन से चींटियों को भगाएं: 5 आसान घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगा छुटकारा

Posted by - June 23, 2026 0
किचन में चींटियों का आना एक आम समस्या है। खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में चींटियां खाने की खुशबू…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *