55 साल की ये एक्ट्रेस नहीं निभाना चाहती थीं मां का किरदार, फिर इसी रोल से चमकी किस्मत, पति की सलाह ने बदल दी जिंदगी

82 0

45 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस को 36 साल के हीरो की मां का रोल ऑफर हुआ था। शुरुआत में तो उन्होंने इनकार कर दिया, लेकिन पति के समझाने के बाद हां कह दिया और इसी किरदार ने उन्हें स्टार बना दिया।

एसएस राजामौली की ‘बाहुबली’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर है जो भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्म है। 2015 में रिलीज हुई ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और 2017 में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसे रिकॉर्ड बनाए जो आज भी बने हुए हैं। फिल्म की कहानी, सेट, सीन्स और संगीत सभी बेहतरीन थे। प्रभास,  राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया जैसे सितारों ने अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लिया। लेकिन, इस फिल्म का सबसे बेहतरीन किरदार राजमाता शिवगामी देवी का था, जिनका किरदार राम्या कृष्णन ने निभाया था। इस किरदार के पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है, जिसने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई।

राजमाता बन छा गईं थी ये साउथ एक्ट्रेस

‘बाहुबली’ में राजमाता शिवगामी का किरदार कहानी की जान है। वह सिर्फ एक रानी नहीं थीं, बल्कि दया और न्याय की प्रतिमूर्ति भी थीं। राम्या कृष्णन ने इस किरदार को इतनी शिद्दत से निभाया कि दर्शकों को सचमुच माहिष्मती की रानी जैसा एहसास हुआ। इस फिल्म में उनका किरदार देख लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई इतने अच्छे से रानी का रोल निभा सकता है। उनका हिट सीन, जिसमें वह एक हाथ में बच्चा और दूसरे हाथ में मशाल लिए आगे बढ़ती हैं। वह आज भी देख रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उनकी आंखों में गुस्सा, चेहरे पर शांति और आवाज का भारीपन सभी ने इस किरदार में जान डाल दी।

जब राम्या शिवगामी का किरदार निभाने नहीं चाहती थीं

राम्या कृष्णन ने बताया कि शुरुआत में वह ‘बाहुबली’ करने से हिचकिचा रही थीं। उस समय वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थीं और उनका बेटा बहुत छोटा था। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को गंभीरता से नहीं लिया। उन्हें लगा कि यह बस एक और पीरियड ड्रामा होगी। हालांकि, उनके पति ने उन्हें समझाया कि यह कोई साधारण फिल्म नहीं है, बल्कि एक मशहूर निर्देशक का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि एसएस राजामौली जैसे फिल्म निर्माता के साथ काम करने का मौका बार-बार नहीं मिलता।

Related Post

आध्यात्मिक मुलाकात: प्रेमानंद महाराज के दर्शन कर भावुक हुईं अनुष्का शर्मा

Posted by - December 17, 2025 0
प्रेमानंद महाराज से मिलकर इमोशनल हुईं Anushka Sharma, बोलीं- ‘हम आपके हैं महाराज जी, आप हमारे हैं’ भारतीय क्रिकेट के…

रामायण के लक्ष्मण अब कर रहे ऑर्गेनिक खेती, 65 की उम्र में उगा रहे सब्जियां, फल और काजू

Posted by - June 15, 2026 0
दूरदर्शन के लोकप्रिय धारावाहिक Ramayan में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले Sunil Lahri इन दिनों अपनी…

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ में जान्हवी कपूर का ‘फायरब्रांड’ अचियम्मा लुक जारी, फैंस बोले – “लगता है वो गायिका हैं”

Posted by - November 1, 2025 0
1 नवंबर 2025: शनिवार को फिल्म ‘पेड्डी’ की टीम ने अभिनेत्री जान्हवी कपूर का शानदार पहला लुक जारी किया। बुची…

‘रांझणा’ की सीक्वल है धनुष-कृति की फिल्म ‘तेरे इश्क में’? निर्देशक आनंद एल राय ने किया खुलासा

Posted by - November 15, 2025 0
14 नवंबर को फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस मौके पर निर्देशक आनंद एल राय के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *