52 की उम्र में महिमा चौधरी ने की दूसरी शादी? इस एक्टर संग आईं नजर, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

69 0

महिमा चौधरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के कारण चर्चा में हैं, जिसमें वह संजय मिश्रा के साथ पोज दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो चर्चा में बना हुआ है।

महिमा चौधरी का नाम हर जगह चर्चा में है, जिसका कारण उनका नया वीडियो है। दरअसल, हाल ही में एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे देखने के बाद कहा जा रहा है कि 52 की उम्र में महिमा चौधरी ने दूसरी शादी कर ली है क्योंकि वह दुल्हन लुक में दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा के साथ पोज दे रही थीं। इस वीडियो में एक और जोड़ा भी दिखाई दिया। इस वीडियो में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा एक-दूसरे से बड़े प्यार से बात करते नजर आ रहे हैं। दोनों को इस तरह शादी के जोड़े में अचानक देख सभी हैरान हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

महिमा चौधरी बनीं संजय मिश्रा की दुल्हन

महिमा चौधरी ने सच में दूसरी नहीं शादी नहीं की है, बल्कि यह वीडियो उनका संजय मिश्रा के साथ आने वाली फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का है। प्रमोशन के दौरान महिमा चौधरी दुल्हन के लुक में नजर आई, जबकि संजय मिश्रा दूल्हे के अवतार में दिखाई दिए। इस फिल्म के प्रमोशन की कई तस्वीरें और वीडियो धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। वहीं पैपराजी के सामने संजय और महिमा एक साथ पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट बॉक्स में उनके प्रमोशन करने की स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।

दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने पिछले दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का मोशन पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें संजय मिश्रा और महिमा चौधरी का लुक देखने को मिला था। साथ ही उनके किरदार का भी खुलासा हुआ था। पोस्टर में एक पचास साल के आदमी की दूसरी शादी का पर्चा छपा दिखाई देता है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘दुल्हन मिल गई है अब तैयार हो जाइए क्योंकि बारात निकलेगी जल्द ही… आपके नजदीकी या थोड़ी दूर सिनेमाघरों से।’ इस फिल्म में व्योम और पलक ललवानी भी साथ में नजर आने वाले हैं।

Related Post

‘बाहुबली द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, डबल डिजिट से खुला खाता, पहले दिन ही फिल्म ने की धुआंधार कमाई

Posted by - November 1, 2025 0
मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. 15 साल…

चुनावी मैदान में पवन सिंह की पत्नी ज्योति, मगर प्रचार के लिए नहीं है पैसा, पहले मांगी मदद फिर डिलीट किया पोस्ट

Posted by - October 30, 2025 0
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी चुनावी मैदान में खड़ी हैं। वह काराकाट से निर्दलीय चुनाव…

सामंथा और राज शादी के बंधन में बंधे ! जानें कितना है दोनों की उम्र का फासला?

Posted by - December 1, 2025 0
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से तलाक के चार साल बाद डायरेक्टर राज निदिमोरु से विवाह बंधन मे…

‘थामा’ ने भारत में कमाए 103 करोड़ रुपये, फिल्म के एक्टर की पांचवीं फिल्म 100 करोड़ के पार

Posted by - October 29, 2025 0
‘थामा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भारत में 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। इस तरह फिल्म के हीरो…

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से जमाई धाक, अब रजनीकांत की फिल्म में नेगेटिव रोल करेगी हीरोइन, जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड

Posted by - November 3, 2025 0
रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर-2 में विद्या बालन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या इस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *