चुनावी मैदान में पवन सिंह की पत्नी ज्योति, मगर प्रचार के लिए नहीं है पैसा, पहले मांगी मदद फिर डिलीट किया पोस्ट

94 0

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी चुनावी मैदान में खड़ी हैं। वह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन अब उनका कहना है कि चुनाव लड़ने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। उन्होंने जनता से मदद मांगते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह बिहार के रोहतास की काराकाट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं और जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं। अपने चुनावी प्रचार अभियान से ज्योति सिंह ने चुनावी माहौल को और भी गर्मा दिया है। निर्दलियी प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरीं ज्योति सिंह ने हाल ही में नामांकन दाखिल किया। नामांकन के समय ज्योति ने बताया कि उनके पास कुल 18 लाख की संपत्ति है, लेकिन अब उनका कहना है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं ।

पहले मदद के लिए लगाई गुहार, फिर डिलीट किया पोस्ट

ज्योति सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जनता से आर्थिक समर्थन मांगा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक क्यूआर कोड शेयर करते हुए जनता से मदद मांगी और कहा कि जिसकी जितनी शक्ति हो, उतना उनकी मदद करे। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना ये पोस्ट डिलीट भी कर दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में अपनी फीलिंग्स भी बयां की और बताया कि कैसे उनके पति ने उनसे किनारा कर लिया है और ऐसे में उनके पास जनता से मदद मांगने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।

ज्योति सिंह ने शेयर किया अकाउंट डिटेल

ज्योति सिंह ने पोस्ट शेयर करते हुए अपना अकाउंट डिटेल और क्यूआर कोड शेयर किया। उन्होंने लिखा- ‘राम और कृष्ण जैसे अवतारियों को भी समाज में बहुत कुछ सहना पड़ा, फिर मैं तो एक तुच्छ महिला हूं, जो दंश झेलने के बाद भी दोषी बताई जाती है। कुछ लोगों को मेरी आंखों के आंसू, मेरा विलाप, आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखें दिखावा और छल लगती हैं, लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने के लिए मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ रही हूं।’

आंचल फैलाए आपके द्वार खड़ी हूं- ज्योति सिंह

ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- ‘मुझे इतना जन समर्थन मिल रहा है। इस मुहिम को और मजबूत करने के लिए कृपया मेरा सहयोग करें और नीचे दिए गए क्यूआर कोड में जितना हो सके सहयोग राशि भेजें। मैं बड़ी आशा लेकर अपना आंचल फैलाए आपके द्वार खड़ी होकर इसलिए ये मदद मांग रही हूं, क्योंकि मैं आपकी बहन, बेटी और जिम्मेदारी हूं। मैंने पिछले चुनाव से लेकर आज तक काराकाट का साथ नहीं छोड़ा है और आगे भी हमेशा आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़ी रहूंगी।’ ज्योति सिंह ने जैसे ही ये पोस्ट शेयर किया, धड़ल्ले से चर्चा में आ गया। किन, कुछ ही देर बाद उन्होंने ये पोस्ट डिलीट भी कर दिया।

Related Post

अनुपम खेर ने अपनी 549वीं फिल्म का किया ऐलान, डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ शुरू की शूटिंग

Posted by - November 1, 2025 0
अनुपम खेर ने मशहूर डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के साथ मिलकर अपनी 549वीं फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस…

मैंगलौर में जन्मी लड़की, जिसकी सुंदरता ने किया दुनिया पर राज, सुपरस्टार्स से भरा है परिवार, जीती हैं प्राइवेट लाइफ

Posted by - November 1, 2025 0
ऐश्वर्या राय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैन्स ने उनके पुरानी फिल्मों के किरदारों…

अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के अस्पताल में भर्ती, टीम ने कहा — “यह सिर्फ़ एक नियमित जांच है

Posted by - November 1, 2025 0
88 वर्षीय अभिनेता की तबीयत को लेकर फैली अफवाहों के बीच टीम ने दिया अपडेट, कहा — “धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *