टोरंटो शो में देरी से क्यों पहुंचीं माधुरी दीक्षित? बवाल के बाद सामने आए आयोजक, इन पर फोड़ा गलती का ठीकरा

100 0

माधुरी दीक्षित हाल ही में अपने टोरंटो शो को लेकर चर्चा में आ गईं, जहां एक्ट्रेस के देरी से पहुंचने पर ऑडियंस नाराज हो गई। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लेकर जैसे ही फैंस ने नाराजगी जाहिर करना शुरू किया, इवेंट के ऑर्गनाइजर्स ने भी सामने आकर सफाई पेश की।

अपनी मुस्कान और डांस से दर्शकों के दिल धड़काने वाली धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनों टोरंटो शो ‘दिल से.. माधुरी’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने शो के चलते फैंस की नाराजगी का सामना कर रही हैं। दरअसल, इस शो में माधुरी 3 घंटे देरी से पहुंचीं, जिसके बाद माधुरी पर फैंस बरस पड़े। कई ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट को लेकर नाराजगी जाहिरकी। माधुरी दीक्षित ट्रोल हुईं तो इवेंट ऑर्गनाइजर सामने आए और एक्ट्रेस के लेट आने पर सफाई जारी की, लेकिन इस पर भी कंपनी ने अपना पल्ला झाड़ लिया और किसी और पर ही गलती का ठीकरा फोड़ दिया।

माधुरी की टीम पर फोड़ा ठीकरा

इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने अपने बयान में दावा किया है कि माधुरी दीक्षित का कार्यक्रम समय पर शुरू हुआ था, लेकिन अभिनेत्री को उनकी मैनेजमेंट टीम ने ही कॉल टाइम के बारे में गलत जानकारी दी, जिसके कारण वह इवेंट के लिए लेट हो गईं और 7.30 की जगह 10 बजे इवेंट में पहुंचीं। इसी के चलते ये पूरा फसाद हुआ है।

ऑर्गनाइजर्स क्या बोले

ऑर्गेनाइजर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ‘मिसलीडिंग कमेंट्री’ का जवाब दिया और स्टेटमेंट जारी किया है। हिंदुस्तान टाइम्स कीरिपोर्ट के मुताबिक,  ऑर्गनाइजर्स ने कहा, ‘हम सोशल मीडिया पर फैल रही गलतफहमियों को दूर करना चाहते हैं। कार्यक्रम अपने तय समय पर ही शुरू हुआ। इवेंट की शुरुआत इंडियन आइडल के सिंगर्स ने ऊर्जावान प्रस्तुति के साथ की। शो का फॉर्मेट पहले ही माधुरी दीक्षित की मैनेजमेंट टीम के साथ शेयर कर दिया गया था, जिसके मुताबिक, 8:30 बजे सवाल-जवाब सेशन और इस सेशन के बाद माधुरी दीक्षित का 60 मिनट का परफॉर्मेंस निर्धारित था। हमारी प्रोडक्शन टीम तैयार थी, लेकिन माधुरी दीक्षित की मैनेजमेंट टीम ने उन्हें कॉल टाइम को लेकर गलत जानकारी दी, जिसके कारण वह लगभग रात 10 बजे इवेंट में पहुंचीं। यह देरी पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर थी।’

बताया बैकस्टेज का हाल

ऑर्गेनाइजर्स ने इसी के साथ बैकस्टेज के हालातों के बारे में भी जानकारी दी और कहा, ‘श्रेया गुप्ता जैसे कुछ बैकस्टेज मेंबर आर्टिस्ट के कॉडिनेशन में सहयोग देने की जगह प्राइवेट वीडियो रिकॉर्डिंग में व्यस्त थीं। उनकी इस गलती ने भ्रम की स्थिति और बढ़ा दी। हमने स्टेज से लेकर लाइटिंग, साउंड और ऑडियंस मैनेजमेंट जैसी सभी जरूरी जिम्मेदारियां पूरी कीं। माधुरी दीक्षित की परफॉर्मेंस के वीडियो उनकी मौजूदगी को साफ तौर पर दर्शाते हैं, हम सभी से अनुरोध करते हैं कि पहले वे इन फुटेज को देखें और फिर निष्पक्ष रूप से फैसला लें।’

फैंस ने क्यों उठाए सवाल?

बता दें, 2 नवंबर को टोरंटो के ग्रेट कनाडियन कैसीनो रिजॉर्ट में माधुरी दीक्षित का शो था, जिसमें शामिल होने वाले कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इस इवेंट को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। माधुरी का शो देखने पहुंचे फैंस का आरोप था कि इवेंट को कॉन्सर्ट के रूप में प्रमोट किया गया था, जबकि ये एक टॉक शो था। वहीं कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि माधुरी खुद इवेंट में 3 घंटे की देरी से पहुंचीं, जिससे उनका समय और पैसा बर्बाद हुआ।

Related Post

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से जमाई धाक, अब रजनीकांत की फिल्म में नेगेटिव रोल करेगी हीरोइन, जीत चुकी हैं नेशनल अवॉर्ड

Posted by - November 3, 2025 0
रजनीकांत स्टारर फिल्म जेलर-2 में विद्या बालन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विद्या इस…

बॉलीवुड का यह स्टार अब साउथ में मचाएगा धमाल, ‘द पैराडाइज’ में राघव जुयाल का खतरनाक अवतार आया सामने

Posted by - June 20, 2026 0
साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘द पैराडाइज’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।…

नवंबर 2025 में ये सीरीज-फिल्में ओटीटी पर होंगी रिलीज, 3 मोस्ट अवेटेड सीरीज भी हैं शामिल

Posted by - October 31, 2025 0
नवंबर 2025 का महीना ओटीटी लवर्स के लिए बहुत खास होने वाला है। मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन सीजन…

कोई बेचता दूध, तो कोई चलाता टैक्सी…आमिताभ, जितेंद्र, आमिर से लेकर सनी तक, एक्टर नहीं होते तो करते ये काम

Posted by - November 20, 2025 0
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनय के नए आयाम गढ़े हैं. नई पीढ़ी के एक्टर्स उन्हें देख सीख रहे…

मिशन कश्मीर: जब विधु विनोद चोपड़ा ने सब कुछ दांव पर लगाकर बनाई ऋतिक-संजय दत्त की ब्लॉकबस्टर फिल्म

Posted by - October 27, 2025 0
2000 का साल बॉलीवुड के लिए यादगार रहा—एक ओर शाहरुख खान की मोहब्बतें, तो दूसरी ओर विधु विनोद चोपड़ा की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *