कोई बेचता दूध, तो कोई चलाता टैक्सी…आमिताभ, जितेंद्र, आमिर से लेकर सनी तक, एक्टर नहीं होते तो करते ये काम

82 0

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनय के नए आयाम गढ़े हैं. नई पीढ़ी के एक्टर्स उन्हें देख सीख रहे हैं और आने वाली पीढ़ियां भी उनका काम देख सीखती रहेंगी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अभिनय के महारथी अमिताभ अगर एक्टर न होते तो क्या काम करते और किस पेशे मे होते.

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिनय के नए आयाम गढ़े हैं. नई पीढ़ी के एक्टर्स उन्हें देख सीख रहे हैं और आने वाली पीढ़ियां भी उनका काम देख सीखती रहेंगी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अभिनय के महारथी अमिताभ अगर एक्टर न होते तो क्या काम करते और किस पेशे मे होते. एक बार जब यही सवाल उनसे पूछा गया तो उनका जो जवाब आया उसे सुन आप हैरान रह जाएंगे. एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अमिताभ के साथ ही साथ बॉलीवुड के दूसरे टॉप स्टार्स ये बता रहे हैं कि अगर वह एक्टर न होते तो क्या करते.

अमिताभ का मजेदार जवाब
सबसे पहले अमिताभ बताते हैं कि अगर वह फिल्मों में एक्टिंग न कर रहे होते तो वह क्या करते. अमिताभ ने कहा का वह इलाहाबाद में दूध बेचते. 90 के दशक के मशहूर सिंगर कुमार सानू ने कहा कि वह सिंगर न होते तो तबला बजाते. वहीं बॉलीवुड के मोगेंबो अमरीश पुरी बोले कि वह फिल्मों में आने से पहले सरकारी नौकरी में थे, ऐसे में अगर एक्टिंग न करते तो वे वहीं काम करते.

आमिर होते टीचर
आमिर खान ने बताया कि अगर वह एक्टिंग न करते तो किसी स्कूल के टीचर होते. वहीं सनी देओल ने कहा कि वह किसी स्पोर्ट्स में अपना लक आजमाते. वीडियो में गुलशन ग्रोवर काफी दिलचस्प जवाब देते दिखाई देते हैं, वह कहते हैं कि मैं फिल्मों में एक्टिंग नहीं करता तो जीवित ही नहीं रहता, क्योंकि मैं बस इसी के लिए बना हूं

Related Post

शक्तिमान फेम एक्ट्रेस बनीं साध्वी, लग्जरी छोड़ भिक्षा मांगकर भरती है पेट, बताई पीताम्बरा मां बनने की वजह

Posted by - November 4, 2025 0
कभी टीवी पर राज करने वालीं नुपुर अलंकार ने कुछ साल पहले अपने एक फैसले से सबको चौंका दिया था।…

2018 में आई इस फिल्म ने जीते 27 अवॉर्ड, बजट से 9 गुना ज्यादा की थी कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

Posted by - October 31, 2025 0
23 करोड़ रुपये में बनी वो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने अपने बजट से 9 गुना ज्यादा कमाई की। ये…

Sardar Vallabhbhai Patel Quotes: जीवन का नजरिया बदल देंगी सरदार वल्लभभाई पटेल की ये बातें, यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार

Posted by - October 31, 2025 0
Sardar Vallabhbhai Patel Quotes: आज सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस खास मौके पर यहां पढ़ें…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *