China Moon Mission: चीन का अंतरिक्ष वाला प्लान, 2030 तक चंद्रमा पर उतारेगा इंसान

90 0

चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर तेज से आगे कदम बढ़ा रहा है। चीन की प्लान अब चंद्रमा में इसानों को उतारने का है। चीन ने इसे लेकर बड़ा ऐलान करते हुए डेडलाइन भी तय कर दी है।

China Moon Mission: चीन ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बीजिंग ने बृहस्पतिवार को घोषणा की है कि वह 2030 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने की दिशा में अग्रसर है। साथ ही उसने उन अंतरिक्ष यात्रियों के दल का परिचय कराया जो देश के अंतरिक्ष स्टेशन की ओर जल्द ही रवाना होंगे। 

चीन ने तय की डेडलाइन

चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रवक्ता झांग जिंगबो ने कहा, ‘‘वर्तमान में चंद्रमा पर मानव मिशन से जुड़े सभी अनुसंधान और विकास कार्यक्रम सुचारू रूप से आगे बढ़ रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि लॉन्ग मार्च 10 रॉकेट, चंद्रमा पर उतरने के लिए बनाए जा रहे अंतरिक्ष सूट और अन्वेषण वाहन जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘2030 तक चंद्रमा पर इंसान को उतारना निश्चित है।’’

अंतरिक्ष स्टेशन पर जाएगी नई टीम 

चीन अब अपने तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन के लिए नए अंतरिक्ष यात्रियों का दल भेजने की तैयारी कर रहा है। यह मिशन चीन के व्यापक अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके तहत हर दल छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन में रहकर वैज्ञानिक अनुसंधान करता है। नए दल में झांग लू, वू फेई और झांग होंगझांग शामिल हैं। यह दल शुक्रवार रात 11 बजकर 44 मिनट (चीन के समयानुसार) पर जिउक्वान प्रक्षेपण केंद्र से रवाना होंगा।

अंतरिक्ष में चूहे ले जाएंगे चीनी अंतरिक्ष यात्री 

झांग लू पहले शेनझोउ-15 मिशन का हिस्सा रह चुके हैं, जबकि वू फेई और झांग होंगझांग पहली बार अंतरिक्ष में जा रहे हैं। इस बार अंतरिक्ष यात्री अपने साथ चार चूहे भी ले जाएंगे जिनमें 2 नर और 2 मादा चूहे हैं ताकि वो वैक्यूम और भारहीनता की स्थिति का उनके शरीर और व्यवहार पर प्रभाव का अध्ययन कर सकें।

चीन ने बनाया है खुद का अंतरिक्ष स्टेशन

चीन ने तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण तब शुरू किया था जब उसे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से बाहर रखा गया था। अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए चीन को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से दूर रखा था। उसने कहा था कि चीन का अंतरिक्ष कार्यक्रम सीधे उसकी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) से जुड़ा है।

Related Post

शहबाज के लिए मुनीर को “CDF” बनाना हुआ टेढ़ी खीर, 27वें संविधान संशोधन के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

Posted by - November 10, 2025 0
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए अपने करीबी और पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को सीडीएफ बनाना आसान नहीं…

छोटा इस्लामिक राष्ट्र, बड़ी दोस्ती: PM मोदी करेंगे यात्रा, 1971 की जंग में भारत का समर्थक

Posted by - December 12, 2025 0
यह कहानी अरब दुनिया के सबसे पुराने स्वतंत्र देश की है. 17वीं शताब्दी में यह देश फारस की खाड़ी और…

जोहरान ममदानी के बाद भारतीय मूल के एक और कारोबारी ने अमेरिका में जीता मेयर का चुनाव, जानें कौन हैं वो

Posted by - November 8, 2025 0
पंजाब के रहने वाले सिंह स्वर्णजीत ने अमेरिका के नॉर्विच शहर में मेयर का चुनाव जीत लिया है। वह इस…

अमेरिका का पूर्वी प्रशांत में ड्रग तस्करी नाव पर हमला: तीन की मौत, सितंबर से अब तक 21वां मामला, 83 से अधिक मारे गए

Posted by - November 17, 2025 0
अमेरिकी सेना ने शनिवार (15 नवंबर) को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में पूर्वी प्रशांत महासागर में एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करी…

मस्क की स्टारलिंक ने भारत में भर्ती शुरू की:फाइनेंस-अकाउंटिंग की जॉब्स निकाली; 2025 के अंत तक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस मिलेगी

Posted by - October 31, 2025 0
इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने भारत में हायरिंग प्रोसेस शुरू कर दी है। कंपनी फाइनेंस और अकाउंटिंग रोल्स के…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *