निर्मला सीतारमण के प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, घटना के वक्त भूटान जा रही थीं वित्त मंत्री

88 0

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की भूटान जाते समय खराब मौसम के कारण बागडोगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आसमान में कम दबाव और भारी बारिश के चलते यह कदम उठाया गया।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की गुरुवार को भूटान जाते समय इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार दोपहर भूटान के लिए रवाना होने के बाद भारी बारिश और आसमान में कम दबाव के कारण उनके विमान की बागडोगरा हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। बता दें कि वित्त मंत्री के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें आज ही भूटान पहुंचना था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते ऐसा हो नहीं सका। अब वे फिलहाल रात भर सिलीगुड़ी में ही रुकेंगी।

शुक्रवार सुबह भूटान रवाना हो सकती हैं वित्त मंत्री

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि अगर मौसम सामान्य रहा, तो निर्मला सीतारमण शुक्रवार की सुबह फिर से भूटान के लिए रवाना होंगी। बता दें कि केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण 30 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक भूटान की आधिकारिक यात्रा पर वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। उन्हें आज ऐतिहासिक सांगचेन चोखोर मठ दौरे के साथ अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत करनी थी। इस मठ की स्थापना 1765 में हुई थी और यह आधुनिक बौद्ध अध्ययन में संलग्न 100 से अधिक भिक्षुओं का निवास स्थान है।

भूटान नरेश और पीएम से मिलने वाली थीं सीतारमण

बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री का भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के प्रधानमंत्री महामहिम दाशो शेरिंग तोबगे से मुलाकात का कार्यक्रम था। इसके अलावा वह भूटान के वित्त मंत्री श्री लेके दोरजी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करने वाली थीं, जिसमें भारत-भूटान आर्थिक एवं वित्तीय सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा होनी थी। सीतारमण भूटान में भारत सरकार के सहयोग से क्रियान्वित कई प्रमुख परियोजना स्थलों का दौरा भी करने वाली थीं।

Related Post

जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ, 15 महीने का होगा कार्यकाल

Posted by - November 24, 2025 0
जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं. राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…

गुरुग्राम में बीच सड़क शराबियों का स्टंट, चलती बाइक पर खुलेआम बोतलें लहराते दिखे युवक, वीडियो वायरल

Posted by - November 5, 2025 0
महिला जब नजदीक जाकर वीडियो बनाने लगी तो बाइक सवार युवकों ने उसे देखते हुए और भी ज्यादा स्टंट करना…

CJI सूर्यकांत ने पहले दिन की 17 मामलों की सुनवाई, युवा वकील से बहस को लेकर कही ये बात

Posted by - November 25, 2025 0
सुप्रीम कोर्ट के नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पहले दिन 17 मामलों की सुनवाई की और स्पष्ट किया कि जल्दी…

संकल्प पत्र में NDA ने किया ‘पंचामृत गारंटी’ का ऐलान, गठबंधन के लिए करेगा अमृत का काम

Posted by - October 31, 2025 0
एनडीए ने बिहार चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया…

Rain Alert: उत्तराखंड-हिमाचल में बारिश और ओलों का अलर्ट, दिल्ली-UP में हीटवेव का कहर जारी

Posted by - May 16, 2026 0
देशभर में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *