संकल्प पत्र में NDA ने किया ‘पंचामृत गारंटी’ का ऐलान, गठबंधन के लिए करेगा अमृत का काम

91 0

एनडीए ने बिहार चुनाव को लेकर अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे संकल्प पत्र का नाम दिया गया है। अपने संकल्प पत्र में एनडीए ने पंचामृत गारंटी की भी बात कही है। आइये जानते हैं कि पंचामृत गारंटी क्या है।

पटना: बिहार में विधानसभा चुनावों का आगाज होने के साथ ही सभी पार्टियां एक्टिव हो गई हैं। यहां लगातार चुनाव प्रचार किए जा रहे हैं। इस बीच एनडीए ने आज शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में जनता से 25 बड़े संकल्प किए हैं। इन संकल्पों को एनडीए की जीत के बाद पूरा किया जाएगा। एनडीए की ओर से अलग-अलग पॉइंट्स में अपने संकल्पों को समझाया गया है। ऐसे में एनडीए के 25 संकल्पों वाले संकल्प पत्र के जारी होने के बाद बिहार की सियासत में हलचल और तेज हो गई है।

क्या है पंचामृत गारंटी

एनडीए ने अपने संकल्प पत्र में बिहार के गरीब वर्ग पर भी ध्यान दिया है। एनडीए ने गरीबों को ध्यान में रखते हुए पंचामृत गारंटी की घोषणा की है। एनडीए ने पंचामृत गारंटी के तहत पांच गारंटियां दी हैं, जो सिर्फ गरीबों के लिए लागू की जाएंगी। जिन पांच गारंटियों की एनडीए बात कर रही हैं उसमें मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, पांच लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार, 50 लाख पक्के मकान और सामाजिक सुरक्षा पेंशन सुनिश्चित किए जाने की बात कही है। देखने वाली बात ये होगी कि बिहार चुनाव के दौरान एनडीए का संकल्प पत्र वोटरों को कितना लुभा पाता है।

बिहार में चुनाव का आगाज

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां महागठबंधन के नेता सत्ता में आने के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के तमाम नेता दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर मेहनत में जुटे हुए हैं। फिलहाल बिहार में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। वहीं दोनों चरणों के मतदान की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। 14 नवंबर को ही यह तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी।

Related Post

राघव चड्ढा के बाद पूर्व AAP नेता धर्मवीर गांधी का नाम भी पंजाब वोटर लिस्ट से गायब, बोले- 26 साल से यहीं रह रहा

Posted by - September 4, 2026 0
पंजाब की SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से एक और बड़े नेता का नाम गायब होने का दावा सामने आया है।…

सीमांचल में ओवैसी फैक्टर ने काम किया ..’, हारे हुए उम्मीदवारों ने राहुल गांधी को बताया बिहार में कांग्रेस की हालत ?

Posted by - November 28, 2025 0
बिहार में कांग्रेस चुनाव क्यों हारी…इसको लेकर राहुल गांधी ने पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ मीटिंग की। कई हारे…

मुजफ्फरपुर रैली में बोले पीएम मोदी: “छठ पर्व को यूनेस्को हेरिटेज का दर्जा दिलाने की कोशिश जारी”

Posted by - October 30, 2025 0
मुजफ्फरपुर (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष…

धर्मेंद्र प्रधान बोले- ‘मैं स्ट्रीट फाइटर हूं’, इस्तीफे के बाद संसद में दिया बड़ा संदेश, BJP में क्या होगी अगली भूमिका?

Posted by - July 27, 2026 0
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान के राजनीतिक…

बेतिया सीट पर है कड़ा मुकाबला, BJP की रेणु देवी और कांग्रेस के वसी अहमद के बीच सीधी टक्कर, किसे मिलेगी जीत?

Posted by - November 1, 2025 0
बेतिया विधानसभा सीट पर इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। तीसरे उम्मीदवार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *