टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर कोहली-तेंदुलकर ने खोला दिल, डिविलियर्स ने भी इस तरह दी बधाई

83 0

IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक 5 विकेट से जीत दर्ज की। वहीं टीम इंडिया की इस शानदार जीत पर सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली सभी ने उनके प्रदर्शन पर तारीफ की है।

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के महिला टीम के बीच में नवी मुंबई के मैदान पर 30 अक्टूबर को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारतीय टीम महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में तीसरी बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो पाई है, जिसके बाद अब उसकी नजरें इस खिताब को पहली बार अपने नाम करने पर होगी। टीम इंडिया का सामना फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम से होगा जिन्होंने पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड की टीम को एकतरफा तरीके से मात दी थी। दोनों टीमों के बीच ये फाइनल मैच 2 नवंबर को नवी मुंबई के ही मैदान पर खेला जाएगा। वहीं भारतीय महिला टीम की सेमीफाइनल में ऐतिहासिक जीत के बाद वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनके प्रदर्शन की तारीफ की जिसमें विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर तक का नाम शामिल है।

ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हमने शानदार प्रदर्शन किया

भारतीय महिला टीम की सेमीफाइनल मुकाबले में ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट पर करते हुए लिखा कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ हमारी टीम ने क्या शानदार जीत हासिल की। इस मैच में हमने काफी अच्छा रन चेज किया जिसमें जेमिमा ने इस बड़े मैच में बेहतरीन पारी खेली। शानदार टीम इंडिया। कोहली के अलावा सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी महिला टीम की इस शानदार जीत को लेकर उनके प्रदर्शन की तारीफ करने के साथ लिखा कि हमने एक शानदार प्रयास किया और बेहतरीन जीत हासिल की। ये एक ऐसी पारी है जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।

एबी डिविलियर्स ने भी टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ

भारतीय प्लेयर्स के अलावा वर्ल्ड क्रिकेट के कई और खिलाड़ियों ने भी भारतीय महिला टीम की सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ बेहतरीन जीत को लेकर उनकी तारीफ की। इसमें एबी डिविलियर्स ने तारीफ करते हुए लिखा कि टीम इंडिया ने क्या शानदार चेज किया जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विजयी अभियान को रोकने के साथ उनका

टूर्नामेंट में सफर भी खत्म कर दिया। ये एक ऐतिहासिक चेज था। टीम इंडिया को इसकी बधाई। अब फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी, जिसमें हमें एक नया चैंपियन महिला वनडे वर्ल्ड कप में मिलना तय है।

Related Post

चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम आज लौटेगी बेंगलुरु, हॉकी इंडिया ने जताया पीएम मोदी का आभार

Posted by - June 22, 2026 0
एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम सोमवार रात बेंगलुरु लौट…

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिय से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी

Posted by - November 6, 2025 0
President Droupadi Murmu Meet Women’s Indian Team: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप ट्रॉफी हाथों में लेकर राष्ट्रपति के साथ…

PAK vs SL: रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें

Posted by - November 10, 2025 0
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 नवंबर से होगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने…

नोवाक जोकोविच कोर्ट पर भावुक, पूर्व गुरु निकोला पिलिक को दी श्रद्धांजलि

Posted by - November 6, 2025 0
ग्रीस में आयोजित हेलेनिक चैंपियनशिप के दौरान एक बेहद भावुक क्षण देखने को मिला, जब नोवाक जोकोविच कोर्ट पर अपने…

PAK vs SA: साउथ अफ्रीका की नजरें सीरीज जीतने पर, जानिए तीसरा वनडे कब-कहां और कैसे देखें फ्री में Live

Posted by - November 8, 2025 0
PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *